Video: ईरान पर इस्तेमाल हुए ‘बंकर बस्टर’ बम का वीडियो जारी, पेंटागन ने दिखाई 30,000 पाउंड के विस्फोट की ताकत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2025

crashing-target-unleashing-bright-inferno-

वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने गुरुवार को एक विस्मयकारी वीडियो जारी किया है, जिसमें 30,000 पाउंड वजनी ‘बंकर बस्टर’ बम यानी GBU-57 MOP (Massive Ordnance Penetrator) की ताकत को दिखाया गया है। ये वही बम हैं जिनका इस्तेमाल हाल ही में ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए किया गया था।

पेंटागन ने जारी किया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि बम तेज रफ्तार से जमीन में धंसता है और कुछ ही सेकंड में भारी धूल का गुबार उड़ता है। इसके बाद एक सुरंग जैसी संरचना में भीषण आग का गोला फूटता है, जो विस्फोट की तीव्रता को दर्शाता है।

इस खतरनाक हमले को अंजाम देने वाले अमेरिकी पायलटों ने बताया कि “यह अब तक की सबसे तेज और चमकदार विस्फोट था। यह मानो दिन की रोशनी जैसा लग रहा था।”

See also  पत्नी ने ही की थी पूर्व पंचायत समिति सदस्य की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

22 june marked largest operational 107041349

MOP की ताकत दिखाई

संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल डैन केन ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया, “यह कोई सामान्य बम नहीं है जो सतह पर गड्ढा बनाता है। GBU-57 को खासतौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह जमीन के भीतर गहराई तक जाकर लक्ष्य को नष्ट करे।”

bunker buster bombs work video 02 crashing target unleashing bright inferno 107185975

क्या है MOP बम?

  • GBU-57 MOP एक सुपर-हैवी गाइडेड बम है, जिसका वजन करीब 13,600 किलोग्राम (30,000 पाउंड) होता है।

  • इसे भूमिगत संरचनाओं और बंकरों को निशाना बनाने के लिए बनाया गया है।

  • यह बम जमीन के कई मीटर नीचे जाकर विस्फोट करता है और भारी सुरक्षा वाले ठिकानों को ध्वस्त करने में सक्षम है।

See also  रांची के बड़गाई अंचल के दो पूर्व CO मनोज-शैलेश पर चलेगा मुकदमा, ACB की रेड में मिली थी करोड़ों की संपित्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now