प्रखंड शिक्षा अधिकारी का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल, सरकारी स्कूल के शिक्षक से मांगी घूस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 30, 2024

प्रखंड शिक्षा अधिकारी का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल, सरकारी स्कूल के शिक्षक से मांगी घूस

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो रामगढ़वा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का बताया जा रहा है। वह सरकारी स्कूल के शिक्षक सुमन कुमार राम से खुलेआम घूस मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) संजीव कुमार ने इस पर संज्ञान लेते हुए बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रखंड शिक्षा अधिकारी की रिश्वतखोरी का वीडियो चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पदाधिकारी ने वेतन निर्धारण और लोन के कागजातों का प्रमाणीकरण करने की एवज में शिक्षक से रिश्वत मांगी।

लखनऊ की लड़की ने बनारसी बिकिनी पहनकर की शादी? तस्वीर हुई वायरल, तो पूछने लगे सच्चाई

इसका चोरी-छिपे वीडियो बना लिया गया, जो अब वायरल हो गयाा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने घूस की राशि मिलने से पहले कागजातों पर साइन से साफ इनकार कर दिया।

See also  पटना में भौकाल बनाना था, इसलिए चेहरे पर… चंदन मिश्रा हत्याकांड में खुला तौसीफ का राज

पूर्वी चंपारण के डीईओ संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें यह वीडियो मिला है। उन्होंने स्थापना पदाधिकारी को इस मामले में संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने को कहा है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

एशिया के इस देश में किराए पर मिलती है पत्नी; ‘ब्लैक पर्ल’ के कॉन्ट्रैक्ट में कीमत और समय होता तय

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now