चलती कार में खुलेआम लिपलॉक करते Couple का Video Viral, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 7, 2025

viral-video-panjab

Couple Kissing Video Viral: लुधियाना पंजाब का एक प्रमुख शहर है जो अपने औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। मगर अबकी बार इस शहर को एक कपल की नासमझी के कारण बदनाम होना पड़ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चलती कार का सनरूफ खोलकर कपल एक-दूसरे के साथ लिपलॉक करता दिखा।

सड़क से गुजरती कार पर मौजूद कपल की इस हरकत को देख आसपास के लोग भड़क गए और उनमें से ही किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कपल की इस हरकत की आलोचना की। वैसे ये वीडियो लुधियाना के keys होटल के पास शुक्रवार के दिन का बताया जा रहा है।

अचानक सामने आया बाघ, शख्स ने 4 घंटे पेड़ से लटक कर बचाई जान, देखें खौफनाक वीडियो!

दावा है कि, लुधियाना के keys होटल के पास शुक्रवार के दिन चलती कार पर बिना किसी की परवाह किए सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे को गले लगाकर आपत्तिजनक तरीके से किस करते हुए सड़कों पर घूम रहे थे। इसी दौरान वहां से गुज़र रहे एक राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

See also  बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आज आएंगे 10-10 हजार, 2500 करोड़ ट्रांसफर करेंगे नीतीश कुमार

सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक तौर पर ऐसी आपत्तिजनक हरकतों को अंजाम देने वाला यह कपल विदेशी है जो युगांडा का है और पंजाब में पढ़ाई करने के लिए आया है। ऐसा दावा है कि, ये दोनों लुधियाना के बीआरएस नगर इलाके के नदीक लालबाग एरिया में किराए के पीजी में रहते हैं मगर इनकी ऐसी हरकतें पंजाबियों को बहुत ही नागवार गुजरी हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जहां ख़ूब जमकर वायरल हो रहा है जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल को जमकर फटकार लगाई है।

ये पहली बार नहीं है कि, ऐसा कोई वीडियो वायरल हुआ है। बल्कि, इससे पहले दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कपल्स को ऐसी अश्लीलता फैलाते हुए देखा जा चुका है। दिल्ली मेट्रो में बढ़ती ऐसी घटनाओं को लेकर तो डीएमआरसी चेतावनी भी जारी कर चुका है। हालांकि, तमाम रोक-टोक और ट्रोलिंग के बावजूद भी ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

See also  मोतिहारी में व्यवसायी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरे इलाके में दहशत

घाटशिला उपचुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने बुलाई JMM की बैठक, चंपाई की राजनीतिक ताकत का लिटमस टेस्ट, जयराम पर सबकी नजर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now