नाबालिग लड़की की 29 साल के मजदूर से कर दी शादी, जबरन उठाकर ले गया पति; देखें वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 9, 2025

Hosur_news

डेस्कः कर्नाटक के होसुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़की को जबरन ले जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में लड़की चीखती-चिल्लाती नजर आ रही है, लेकिन साथ चल रहे दो अन्य लोग उसकी कोई मदद नहीं कर रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला तमिलनाडु के होसुर के पास स्थित थिम्मथुर गांव का है। यहां रहने वाली 14 वर्षीय लड़की ने सातवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद घर पर रह रही थी। हालांकि, 3 मार्च को उसके परिवार ने जबरन उसकी शादी 29 वर्षीय मजदूर मदेश से कर दी, जो कर्नाटक के कालिकुट्टई गांव का रहने वाला है। लड़की ने इस विवाह का विरोध किया, लेकिन उसकी आवाज अनसुनी कर दी गई। यह शादी बेंगलुरु में संपन्न हुई।

शारीरिक संबंध बना लो फ्री में घर बनवा देंगे, सरकारी आवास देने के बदले ग्राम प्रधान पति की गंदी डिमांड

See also  ब्यूटीफुल थी भाभी, देवर की डोल गई नीयत, पैरों में लिखा ऐसा सीक्रेट, पढ़ पति रह गया हक्का-बक्का

शादी के बाद, जब लड़की अपने घर लौटी, तो उसने दोबारा इस विवाह पर असहमति जताई और अपने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। उसने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से भी इस विवाह को रद्द करने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।

इसके बाद, मदेश और उसके बड़े भाई मल्लेश ने जबरन लड़की को उसके रिश्तेदार के घर से उठाया और कालिकुट्टई गांव ले गए। इस पूरी घटना को वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिससे मामला उजागर हो गया।

कोयला कामगारों को कोल इंडिया का तोहफा, महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी; कब से मिलेगा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, डेनकनिकोत्तई स्थित ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन में लड़की की दादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। बुधवार को पुलिस ने मादेश, उसके भाई मल्लेश और लड़की की मां नागम्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, गुरुवार को लड़की के पिता और मल्लेश की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  बक्सर में पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 3 दोस्त हिरासत में

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट) और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यदि आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें दो साल की जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। फिलहाल, लड़की को उसके दादा-दादी के पास भेज दिया गया है।

मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक खाते में जा रहा था 112 महिलाओं का पैसा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now