उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में दौड़ के दौरान गई एक और अभ्यर्थी की जान, 6 की तबीयत बिगड़ी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2024

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में दौड़ के दौरान गई एक और अभ्यर्थी की जान, 6 की तबीयत बिगड़ी

गिरिडीह: झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में दौड़ के दौरान एक और अभ्यर्थी की शुक्रवार की सुबह जान चली गई। गिरिडीह के राजधनवार के रहने वाले 28 वर्षीय विरंची राय ने शुक्रवार सुबह को दम तोड़ दिया।

पश्चिम बंगाल सरकार ने सील किया बॉडर, रोक दी झारखंड के मालवाहक गाड़ियों की एंट्री
मृतक विरंची के चचेरे भाई चंदन राय ने बताया कि विरंची राय उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा के दौड़ में शामिल होने आया था।शुक्रवार की सुबह 1800 मीटर कम्प्लीट भी कर लिया, लेकिन उसके बाद उसकी सांसे फूलने लगी, तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन से उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सदर अस्पताल में भर्ती होने के बाद विरंची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंदन राय ने आरोप लगाया कि जहां दौड़ हो रही है वहां मेडिकल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, लापरवाही में विरंजी की जान गई है।

अंधेरे में प्रेमिका से कर रहा था बात, पत्थर लेकर दौड़ाने लगा पिता; प्रेमी को कूच कर मार डाला
वही दूसरी ओर शुक्रवार को दौड़ के दौरान छह अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें हजारीबाग के खुशनवाज आलम, निमियाघाट के संतोष कुमार, सरिया के राजकुमार सिंह, धर्म दास पश्चिमी सिंघभूम, कोडरमा के त्रिभुवन यादव और रामगढ़ के बबलू बेदीया शामिल हैं।

See also  रांची टेस्ट में इंलैंड ने टॉस जीता, भारत की पहले गेंदबाजी, आकाशदीप खेलेंगे पहला टेस्ट मैच, स्पिनर हो सकते है गेम चेंजर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now