उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार की सलाह, निशांत को दें JDU की कमान, आप सरकार चलाएं

उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार की सलाह, निशांत को दें JDU की कमान, आप सरकार चलाएं

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव घोषणा से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके सहयोगी ने एक ऐसी सलाह दी है जो न तो जेडीयू के नेता स्वीकार कर पा रहे है और न हीं इंकार कर पा रहे है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत के जन्मदिन के अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री को जेडीयू की कमान बेटे को सौंपने की सलाह दी है।

Chandan Mishra Murder:लड़की की वजह से आई शेरू-चंदन के बीच दरार,निशु खान के घर रची गई हत्या की साजिश
कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जो पोस्ट लिखा है उसमें उन्होने नीतीश कुमार को कहा है कि आपके पास सरकार चलाने का लंबा अनुभव है आप सरकार चलाएं और पार्टी के भविष्य को देखते हुए जेडीयू की कमान निशांत को दे ताकि पार्टी की मजबूती बनी रहे। उन्होने अपने पोस्ट के अंत में नोट करते हुए ये भी लिखा है कि मैं जो भी कुछ कह रहा हूं, जेडीयू के नेता मुख्यमंत्री से कह नहीं पाएंगे और जो कह सकते होंगे वो वहां पहुंच नहीं पाते होंगे।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहुंचे महावीर मंदिर, किया रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना
उपेंद्र कुशवाहा एक समय नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता माने जाते रहे है। जेडीयू में उनका आना जाना लगा रहा है। वो अभी एनडीए के साथ है और लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव भी साथ लड़ने की तैयारी कर रहे है। कुशवाहा ने नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीर के साथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मीडिया/सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि आज बड़े भाई आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के सुपुत्र निशांत का जन्मदिन है।
खुशी के इस अवसर पर जेडीयू की नई उम्मीद निशांत को जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उसे हमेशा स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रखें।
इस अवसर पर आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी से अति विनम्र आग्रह है कि समय और परिस्थिति की नजाकत को समझते हुए इस सच को स्वीकार करने की कृपा करें कि अब सरकार और पार्टी दोनों का (साथ-साथ) संचालन स्वयं उनके लिए भी उचित नहीं है। सरकार चलाने का उनका लंबा अनुभव है जिसका लाभ राज्य को आगे भी मिलता रहे, यह फिलहाल राज्य हित में अतिआवश्यक है। परन्तु पार्टी की जवाबदेही के हस्तांतरण (जो वक्त मेरी ही नहीं स्वयं उनकी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं/नेताओं की राय में अब आ चुका है) के विषय पर समय रहते ठोस फैसला ले लें। यही उनके दल के हित में है। और इसमें विलंब दल के लिए अपूर्णीय नुकसान का कारण बन सकता है। शायद ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई कभी हो भी नहीं पाये।
(नोट – मैं जो कुछ कह रहा हूं, जदयू के नेता शायद मुख्यमंत्री जी से कह नहीं पाएंगे और कुछ लोग कह भी सकते हों, तो वैसे लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पाते होंगे।)

चंदन मिश्रा हत्याकांडः शूटर तौसीफ समेत महिला हुई अरेस्ट, 3 मददगार को STF ने पटना-बक्सर से दबोचा
इसके साथ ही आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पोस्ट में ये भी साफ कर दिया कि मैं जो कुछ कह रहा हूं, जनता दल यूनाइटेड के नेता शायद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कह नहीं पाएंगे और कुछ लोग कह भी सकते हों लेकिन वैसे लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पाते होंगे।

हिमाचल में 2 भाइयों ने एक लड़की से की शादी, कायम रखी बहुपतित्व परंपरा, क्या बोली दुल्हन?
दरअसल, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वह लोकसभा चुनाव 2024 से पहले से ये जिम्मेदारी संभाल रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से जिस तरह उनकी सेहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वैसे में जानकार कहते हैं कि सीएम पद के साथ-साथ पार्टी की जिम्मेदारी संभाल पाना उनके लिए आसान नहीं है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव भी होना है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now