शराब के नशे में वर्दी पहना दारोगा बस स्टॉप पर महिला के साथ कर रहा था शर्मनाक हरकत, लोगों ने टोका तो टोपी उतार फेंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2025

शराब के नशे में वर्दी पहना दारोगा बस स्टॉप पर महिला के साथ कर रहा था शर्मनाक हरकत, लोगों ने टोका तो टोपी उतार फेंका

डेस्कः सार्वजनिक जगह पर सरेआम एक दारोगा एक महिला के साथ शर्मनाक हरकत करते पकड़ा गया। पुलिस की छवि धूमिल करता ये वायरल वीडियो यूपी के कासगंज जनपद का है, जहां पुलिस लाइन में तैनात दारोगा शराब के नशे में घुत होकर एक महिला के साथ शर्मनाक हरकत करता हुआ दिख रहा है।

शादी के अगले दिन दूल्हे के सामने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई दुल्हन, रिसेप्शन के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी तैयार होने
वीडियो एसपी ऑफिस से कुछ ही दूरी का बताया जा रहा है, जहां दारोगा बस स्टॉप पर महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने दारोगा को ऐसी हरकत के लिए टोका तो उसने सबसे पहले अपनी टोपी सड़क पर उतार फेंकी और कहा कि वो बरेली का रहने वाला है और उसने फर्जी वर्दी पहनी हुई है।

रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले पुराने ट्वीट्स किये डिलीटः केजरीवाल और उनकी मां को लेकर कही थी आपत्तिजनक बातें
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ASP राजेश भारती ने बताया, “यह वीडियो हमारे संज्ञान में आया है. आरोपी एसआई पुलिस लाइन में तैनात था और उसके साथ उसकी पत्नी भी थी. एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं.”

See also  लियोनेल मेसी रो रहे थे , अचनाक ऐसा हुआ क्या हुआ अर्जेंटीना ने 16वीं बार कोपा अमेरिका चैंपियनशिप जीत ली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now