UAPA के आरोपी झारखंड के पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, नक्सली संगठन से सांठगांठ का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2025

UAPA के आरोपी झारखंड के पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, नक्सली संगठन से सांठगांठ का आरोप

रांची: झारखंड के रामगढ़ के रहने वाले पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। यूएपीए के आरोपी पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। रूपेश को 17 जुलाई 2022 को पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

झारखंड के इस गांव में एक भी पुरूष नहीं, मौत के बाद एकलौते पुरूष के अर्थी को बेटी और महिलाओं ने दिया कंधा
इससे पहले 2024 में झारखंड हाईकोर्ट ने रूपेश को जमानत देने से इंकार कर दिया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। रूपेश के वकील ने कोर्ट में बताया था कि रूपेश एक स्वतंत्र पत्रकार है, विस्थापन और पुलिस मुठभेड़ की खबरें करते रहे है, इस वजह से ही उनके खिलाफ साजिश की गई थी और गिरफ्तार किया गया था। वहीं पुलिस ने आरोप लगाया था कि रूपेश कुमार सिंह नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य था, वो नक्सली प्रशांत बोस, शीला मरांडी समेत कई नक्सलियों के ठिकानों के बारे में जानता था। रूपेश के खिलाफ चार्जशीट दायर हो चुकी है।

See also  सरयू राय बोले- दिसंबर पार नहीं कर पाएगी हेमंत सरकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now