झारखंड हाईकोर्ट ने HEC बाईपास पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर लगाई रोक, रांची नगर निगम ने अभियान को रोका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2026

झारखंड हाईकोर्ट ने HEC बाईपास पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर लगाई रोक, रांची नगर निगम ने अभियान को रोका

रांची : HEC बाईपास रोड में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के इस आदेश की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से चल रही कार्रवाई को तत्काल रोक दिया गया। इससे पहले टीम ने अभियान शुरू करते हुए करीब 22 अतिक्रमण को हटाया था।

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ सुबह एचईसी बाईपास रोड पहुंची थी। टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण और अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासनिक टीम ने अभियान जारी रखा।

इसी बीच हाईकोर्ट द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने की जानकारी अधिकारियों को मिली। इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अभियान रोक दिया। टीम ने जेसीबी मशीनों को वापस भेज दिया। गौरतलब है कि एचईसी बाईपास रोड के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इससे पहले भी प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब आगे की कार्रवाई न्यायालय के अगले निर्देश पर निर्भर करेगी।

See also  मेधा का पनीर-दही, गुलाब जामुन और घी हुआ महंगा, आज से नई दर लागू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now