रांची के रहने वाले दो भाईयों की रिमिक्स फॉल में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ आये थे घूमने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2025

रांची के रहने वाले दो भाईयों की रिमिक्स फॉल में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ आये थे घूमने

खूंटीः प्रसिद्ध रिमिक्स वाटरफॉल घूमने आठ दोस्तों की टोली रांची से खूंटी आई। रितिक्स फॉल में नहाने के दौरान रांची के रहने वाले दो भाईयों की डूबने से मौत हो गई। नहाने के दौरान दोनों भाई झरने के पास चले गये जहां तेज बहाव के कारण दोनों भाईयों की डूबने से मौत हो गई।

गिरिडीह में दीवार के विवाद को लेकर दो परिवारों में हिंसक झड़प, पिता की हत्या, पुत्र की हालत गंभीर
रिमिक्स वाटरफॉल मारंगदाहा थाना क्षेत्र स्थित दशम फॉल से सटा हुआ है। रांची के रहने वाले आठ युवक एक ही कार में सवार होकर रिमिक्स वाटरफॉल पहुंचे। नदी में नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गये। दोनों भाईयों को बहता हुआ देख उनके साथियों ने शोर मचाया, ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और एक को बाहर निकाला जिसे बुंडू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिये। दूसरा भाई बहते हुए चट्टानों के बीच फंस गया, उसे साढ़े तीन घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया।

See also  Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल पर JDU ने किया सरकार का समर्थन, सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

सिमडेगा में जंगली हाथी का आतंक, तीन लोगों की कुचलकर ली जान
दोनों मृतकों की पहचान 16 वर्षीय शुभम कुमार सिंह और 13 वर्षीय राज कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे और रांची के कोकर स्थित अयोध्यापुरी के रहने वाले थे। उनके पिता संजय कुमार सिंह रांची में एक अखबार में काम करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now