- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सिमडेगा में जंगली हाथी का आतंक, तीन लोगों की कुचलकर ली जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2025

elephent

सिमडेगाः जिले के अलग-अलग हिस्सों में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है। जंगली हाथियों ने अबतक तीन लोगों की जान ले ली है वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए है जिनका इलाज जारी है।

गिरिडीह में दीवार के विवाद को लेकर दो परिवारों में हिंसक झड़प, पिता की हत्या, पुत्र की हालत गंभीर
वन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे महाबुआंग थाना क्षेत्र के बुरूइर्गी देबाटोली गांव में हाथी ने घर के अंदर सो रहे विकास ओहदार की जान ले ली। उसके बाद सुबह करीब छह बजे बानो थाना क्षेत्र के जामंग गांव में एक दूसरे हाथी ने महिला सिबिरया लुगुन को कुचलकर मार डाला। उस समय मृतक महिला जंगल में फूल इकट्ठा करने गई थी। बानो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया है। आपको बता दें कि जंगली हाथियों ने तीन दिन के अंदर तीन लोगों की जान ली है, जिसके बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं।

See also  झारखंड के चर्च में एक और डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला स्कूल शिक्षक, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, खूब हुआ हंगामा
वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 10,000 रुपये प्रदान किए। अधिकारी ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुआवजे की शेष राशि परिजनों को प्रदान की जाएगी। झारखंड सरकार हाथियों के हमले में मौत होने पर 4 लाख रुपए का मुआवजा देती है। इन घटनाओं के साथ ही पिछले 2 दिनों में जिले में हाथियों ने कुल तीन लोगों को मार डाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now