रांचीःहूल दिवस के दिन बरहेट के भोगनाडीह में जमकर बवाल हुआ है। कई जवान घायल हुए तो आँसू गैस के गोले और पुलिस की लाठी से आदिवासी भी चोटिल हुए। इस मामले में अब एक नया मोड सामने आया है। गोड्डा से दो संदिगध की गिरफ़्तारी हुई है। जिनके पास से हथियार अन्य कई सामान बरामद किए गए है। गोड्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस दौरान पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि BJP नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के दोनों बेहद करीबी है, और सोची समझी साजिश के तहत भोगनाडीह में बवाल मचाने की योजना थी। एक आरोपी का नाम सुधीर कुमार और दूसरे का नाम गणेश मंडल है।
भोगनाडीह में हूल दिवस पर पुलिस और ग्रामीणों में हुई झड़प की इनसाइड स्टोरी, प्रशासन ने वशंजों को क्यों रोका?
गोड्डा एसपी ने प्रेस कांफ्रेस कर मामले की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक की गिरफ़्तारी गोड्डा नगर थाना क्षेत्र से हुई है। तीन हथियार मिले है जो अवैध है।इसके अलावा कई अहम जानकारी पुलिस को हाथ लगी है.।गिरफ्तार युवक का प्रभाव राजनीतिक में बेहद अच्छा है। एक रणनीति के तहत भोगनडीह में बवाल करने की तैयारी की गई थी। किसी तरह से भी हंगामा को बढ़ाने की तैयारी थी। जिससे माहौल पूरे झारखंड में खराब हो जाए।एसपी ने बताया कि आरोपी बरहेट और बोरिया में एक्टिव थे, यही नहीं ये सोशल मीडिया अकाउंट भी संभालते थे। ये दोनों 20 जून से ही इस क्षेत्र में सक्रिय थे, इनकी मंशा हूल दिवस पर माहौल बिगाड़ने का था।
आदिवासी महिला मंत्री पर 1000 करोड़ के घूसखोरी का आरोप, जल जीवन मिशन घोटाला, PMO ने मांगी रिपोर्ट
बता दें कि सोमवार को हूल दिवस के मौके पर भोगनाडीह में सिदो कान्हु पार्क में पूजा करने को लेकर शहीद के वंशज और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस झड़प में आदिवासियों ने तीर धनुष से हमला किया तो हालत को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज कर सभी को खदेड़ा था। इसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई थी। जिसके आधार पर अब कार्रवाई की गई है।




