रांचीः उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलाकोटी जल बिजली परियोजना की टेल रेस टनल में गुरुवार शाम भूस्खलन हुआ। पानी, पत्थर और मलबा टनल में आ गया। मौके पर हादसे में 7 मजदूरों की मौत होने की सूचना है। हादसे में झारखंड के पांच मजदूर भी घायल है। मृतकों में एक मजदूर चंबा का ही है, वहीं चार अन्य किस राज्य या जगह के है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 16 मजदूरों को बाहर निकाला गया है, कुछ अब भी अंदर फंसे हुए है। इनमें झारखंड के खूंटी और गुमला सहित कुछ जिलों के कई श्रमिक शामिल है। यह हादसा जिले के पीपलकोटी में टीएचडीसी की परियोजना में हुआ है।

VIDEO | Uttarakhand: 22 rescued in the Chamoli district's THDC tunnel incident; 7 dead and 11 injured. At least 6 remain missing as rescue operation continues.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/3oaLCCHuyq
— Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2026
हादसे की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फोन पर बात की।सीएम धामी ने झारखंड के मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।


उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल के धंसने से झारखंड के खूंटी, गुमला, आदि जिलों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की खबर मिली।
इस संबंध में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से फोन पर बात हुई। उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 13, 2026
इधर, हेमंत ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि बार-बार निर्माणाधीन सुरंगों में हादसों और श्रमिकों के फंसे होने की खबरें मन को व्यथित करती हैं।
'विकास जरूरी है, लेकिन...'
उन्गोंने लिखा कि विकास जरूरी है, लेकिन प्रकृति के सम्मान और पर्यावरणीय संतुलन के साथ। प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के गंभीर परिणाम हमें बार-बार चेताते हैं।
उन्होंने आगे लिखा- झारखंड के जिन लोगों के परिजन अथवा परिचित इस परियोजना में काम करने गए हैं, उनसे अपील है कि राज्य सरकार के कंट्रोल रूम नंबर हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री): 1800-3456-526 तथा हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 9470132591, 9431336472, 9431336427 पर संपर्क कर कृपया जानकारी साझा करें। सरकार हर श्रमिक की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

VIDEO | Uttarakhand: 22 rescued in the Chamoli district's THDC tunnel incident; 7 dead and 11 injured. At least 6 remain missing as rescue operation continues.
Inspector, NDRF, Amrit Lal Meena says, "As soon as we received the information, our team reached the site and initiated… pic.twitter.com/6q23f0V5N6
— Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2026







