- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

त्रिवेणी सैनिक ने कराया हाफ मैराथन का आयोजन। महिला कर्मियों ने भी लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 21, 2024

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) की खनन परियोजना पकरी बरवाडीह में कार्यरत एनटीपीसी की एमडीओ त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 21 जनवरी 2024 को हाफ मैराथन का आयोजन किया। इस मैराथन दौड़ में टीएसएमपीएल के सैकड़ों कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे अहम और खुशी की बात ये देखने को मिला कि मैराथन दौड़ में महिला कर्मी भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुई। मैराथन दौड़ की दूरी 5 किलोमीटर तय की गई थी। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वस्थ जीवन और एकता को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और धावकों के साथ साथ उन्होंने भी इस मैराथन दौड़ में शामिल होकर सभी का जोश बढ़ाया।इस दौरान कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। मैराथन में शामिल हुए प्रतिभागियों ने त्रिवेणी सैनिक प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से कर्मियों और प्रबंधन के बीच नजदीकियां बढ़ती है जिससे कार्यक्षमता और बेहतर होता है।
त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना निदेशक संजय कुमार खटोड़ ने झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी एकता और कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीतना और हारना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि ऐसे आयोजन में शामिल होने से ही विचारों में सक्रात्मकता आती है। उन्होंने सभी धावकों को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है इसलिए ऐसे आयोजन में लोगों को जरूर शामिल होना चाहिए। परियोजना निदेशक संजय खटोड़ ने इस अयोजन के लिए एचआर टीम की तारीफ करते हुए कहा कि कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होना चाहिए।
मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रेशमा रौशनी बाला तो दूसरे स्थान पर अमृता मिंज और तीसरे स्थान पर ज्योति कुमारी को विजेता घोषित किया गया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रमोद गंझू दूसरे स्थान पर रंजन गंझू और तीसरे स्थान पर पंकज कुमार रहें तो वही 40 साल अधिक आयु वर्ग में केदार यादव प्रथम किशोर भट्टा दूसरे और वी आनंदन तीसरे स्थान पर रहे। सभी को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

See also  अंबा प्रसाद का भाई अंकित राज ने लाइसेंस खत्म होने के बाद भी किया बालू खनन, अधिकारियों को धमकाया, ED ने दायर किया आरोप पत्र
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now