रांची में शुरु हो गया ट्रांसपोर्ट नगर, हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, अब शहर को जाम से मिलेगी निजात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2024

transport nagar ranchi

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची के सुकुरहुटू में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर फेज- 1का किया उद्घाटन एवं भूमि पूजन कर फेज-2 के निर्माण कार्य की रखी आधारशिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे शहर के ट्रैफिक में भारी सुधार होगा। अब बड़े वाहन जैसे ट्रक और ट्रेलर शहर के अंदर नहीं दिखेंगे क्योंकि उनके लिए यह विशेष रूप से विकसित स्थान तैयार किया गया है। हेमंत सोरेन ने दूसरे चरण का शिलान्यास भी किया

रांची को जाम से निजात

पहले चरण में 113.24 करोड़ रुपए की लागत से 40.68 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण किया गया है। यहां 190 बड़े ट्रेलर, 92 ट्रक, और 141 छोटे मालवाहक वाहनों के लिए कुल 424 वाहनों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, एकीकृत भवन, दो गोदाम, पेट्रोल पंप, 16 ऑफिस, 17 दुकानें, फूड प्लाजा, स्वास्थ्य केंद्र और 180 बेड की डोरमेट्री भी बनाई गई है। सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

See also  IAS टीना डाबी गणतंत्र दिवस पर हुईं ट्रोल, झंडा फहराने के बाद कहीं और सैल्यूट करने लगीं, VIDEO वायरल

transport nagar ranchi

 सुविधाएं बढ़ाई जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाले दिनों में जो जरूरत और आवश्यकता होगी , उसी के अनुरूप सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। आज ट्रांसपोर्ट नगर के फेज वन का उद्घाटन संपन्न हुआ। फिलहाल यहां ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से संबंधित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है और फेज-2 में भी कई आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध कराया जाना है।

 ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों को भी नहीं होगी कोई परेशानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी। इससे शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी । यातायात व्यवस्था सुगम होगा।शहर में भारी वाहन नहीं आएंगे, जिससे सड़कों पर आवागमन में आसानी होगी। वहीं, भारी माल वाहक वाहनों के पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग, वाहन चालकों के ठहरने सहित ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े कार्य एक ही जगह हो सकेंगे।

रांची शहर का विस्तार होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से इस इलाके में कई अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे शहर का विस्तार होगा। यहां शहरी गतिविधियां भी तेजी से बढ़ेगी।कारोबार में गति आएगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे । कुल मिलाकर ट्रांसपोर्ट नगर से विकास को एक नया आयाम मिलेगा।

See also  'निश्चित रूप से होगा', झारखंड में SIR पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन; उठाया बड़ा सवाल

इस अवसर पर मंत्री  हफीजुल हसन, राज्य सभा सांसदमहुआ माजी, प्रधान सचिव सुनील कुमार, निदेशक सूडाअमित कुमार, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, रांची नगर निगम के नगर आयुक्तसंदीप सिंह एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

transport nagar ranchi

दूसरे चरण का निर्माण 9 एकड़ भूमि पर 57 करोड़ रुपए की लागत से होगा, जिसमें 256 अतिरिक्त वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इस ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण से रांची के यातायात पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और शहर में यातायात प्रबंधन में सुधार आएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now