- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में मंत्री के काफिले की गाड़ी से मिला हथियार, मच गया हड़कंप, पुलिस ने एक को पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2026

बिहार में मंत्री के काफिले की गाड़ी से मिला हथियार, मच गया हड़कंप, पुलिस ने एक को पकड़ा

डेस्कः बिहार में नई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी नये मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले में जा रहे है, जहां उनका स्वागत किया जा रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद एक ऐसी घटना हुई जिसने हड़कंप मचा दिया।
दरअसल, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के काफिले से जुड़ी एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी से हथियार मिलने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मामला कुढ़नी-तुर्की थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पर्यटन मंत्री का काफिला क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान काफिले में शामिल एक काले रंग की स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई, जिसमें आर्म्स मिलने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में मौजूद एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी।
अधिकारी का कुछ भी कहने से इनकार
मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ज्ञानी ने फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार किया है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति को बाद में छोड़ दिया गया।

See also  इटखोरी सीओ के दबंगई मामले ने पकड़ा तूल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बाबूलाल मरांडी ने की कार्रवाई की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now