पटनाः दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। रविवार देर रात सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में दानापुर, खगौल, रूपसपुर, मनेर सहित 12 थानों की पुलिस ने विधायक के गांव कोथवां में दबिश की। रीतलाल यादव के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।
बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, बेटे को गोली मारने के बाद फिर गला रेता
मीन विवाद से जुड़े एक मामले में पटना पुलिस ने छापेमारी की है। छापेमारी का उद्देश्य विधायक के कथित गुर्गों को गिरफ्तार करना था, जिन पर एक आवासीय भवन को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। यह छापेमारी दानापुर अनुमंडल पुलिस ने की है, जिसकी अगुवाई सिटी एसएपी वेस्ट भानु प्रताप ने की। यह कार्रवाई एक पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।
बिहार में बिल्डर का कारनामाः बिना नक्शा पास कराए खोदवाया 30 फीट गड्ढ़ा, कई घरों की नींव हिल गई
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विधायक रीतलाल यादव के करीबी सहयोगियों ने उसके प्लॉट पर बन रहे एक आवासीय भवन को जबरन तोड़ दिया। इस घटना के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए विधायक के गांव में छापा मारा, जहां कुछ संदिग्धों की तलाश की गई। हालांकि इस छापेमारी के दौरान अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, और जल्द ही आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।
बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट, पूरे राज्य में दिखेगा मानसून का असर
पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल संपत्ति विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें गुंडागर्दी और जबरन कब्जे जैसी धाराओं के तहत भी आरोप लग सकते हैं। सिटी एसएपी वेस्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि,कानून से ऊपर कोई नहीं है। अगर कोई आम नागरिक या जनप्रतिनिधि भी अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर हाल में दोषी को गिरफ्तार किया जायेगा। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।




