Tiger Jairam Mahto का ‘शिकार’ करने में नाकाम रही झारखंड पुलिस; नामांकन भी किया, रैली भी की और ’फ़रार’ भी हुए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2024

Tiger Jairam Mahto

बोकारोः Tiger Jairam Mahto के सामने झारखंड पुलिस बुधवार को फिसड्डी साबित हुई । गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए पर्चा  दाखिल करने के बाद छात्र नेता जयराम महतो को गिरफ्तार रांची पुलिस बोकारो पहुंची थी। मामला पुराना था लेकिन गिरफ्तारी का वक्त बहुत हॉट । दरअसल  रांची में 2022 में विधानसभा घेराव के मामले में जयराम महतो को गिरफ्तार करने पुलिस टीम बोकारो समाहरणालय पहुंची थी, जहां जयराम महतो नामांकन दाखिल करने वाले थे। नामांकन दाखिल करने के बाद रांची के डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जयराम महतो को अपने घेरे में ले लिया। पहले ये दावा किया गया कि पुलिस टीम ने जयराम महतो को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अरेस्ट कर रांची लाने के पहले उन्हें सभा करने की अनुमति दी गई और यहीं हो गई चूक ।

Tiger Jairam Mahto

भाषण में किया गिऱफ्तारी नहीं देने का ऐलान

लोगों को लगा कि सभा के बाद जयराम को रांची पुलिस अपने साथ ले जाएगी। जब जयराम महतो चास में जनसभा करने पहुंचे, तो उन्होंने हर बार की तरह खुली जीप के एक बोनट पर चढ़ कर काफी देर तक भाषण दिया। लेकिन भाषण में ही उन्होंने ऐलान कर दिया कि वो गिरफ्तारी नहीं देंगे ।यह सुनकर पुलिस के हाथ पांव फुल गए ।  रही सही कसर समर्थकों ने पूरी कर दी  जयराम महतो के समर्थकों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने जयराम महतो के वाहन को अपने घेरे में ले लिया । इस दौरान जयराम महतो लगातार भाषण देते  रहे। समर्थकों ने पुलिस टीम को जयराम महतो के निकट नहीं आने दिया। इस हाईवोल्टेज ड्रामा से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। समर्थक लगातार जयराम महतो जिन्दाबाद के नारे लगाते रहे। तीन घंटे से अधिक समय से रांची पुलिस जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास करती रही, लेकिन हजारों समर्थकों की भीड़ के कारण पुलिस को सफलता नहीं मिली।

See also  VIDEO:मेक्सिको में जश्न के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, एक नाबालिग सहित 12 लोगों की मौत, 20 घायल

Tiger Jairam Mahto

इजाजत लेकर की थी जनसभा

जयराम महतो ने सभास्थल पर माइक से ही यह घोषणा की कि उन्हें कुछ समय दिया जाए, वो खुद पुलिस के पास आएंगे। वहीं पुलिस की ओर से पहले जोरदार तरीके से घेराबंदी की गई, लेकिन किसी तरह भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो, इसे देखते हुए पुलिस वापस लौट गई। बाद में जयराम महतो भी अपने समर्थकों के साथ मैदान से बाहर निकले गए। अब पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह भी संभव है कि जयराम महतो खुद पुलिस या अदालत के सामने सरेंडर कर दें और कोर्ट से जमानत का आग्रह कर चुनाव प्रचार में जुटे।

IMG 5870

Tiger Jairam Mahto की गिरफ्तारी से माहौल गरमट

इससे पहले जयराम महतो की गिरफ्तारी के पहले माहौल काफी गरम रहा। जयराम महतो ने पुलिस पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि उनको नामांकन के बाद सभा को संबोधित करने दिया जाए, ताकि जो जनता उनको सुनने आई है, उन्हें वो अपना संदेश दे सके। जयराम महतो ने यह भी कहा कि यदि उन्हें इस तरह से जबरन गिरफ्तार किया जाता है, तो वो पुलिसिया कार्रवाई के बाद हीरो बन जाएंगे।

See also  भारी बारिश: जमशेदपुर में चल रहा है नाव, , सरायकेला-खरसावां में बाढ़ का खतरा गहराया

Tiger Jairam Mahto

गिरफ्तारी के वक्त पर सवाल और नाराजगी

जयराम महतो ने कहा कि बिना नोटिस किये दो साल पुराने मामले में पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने पहुंची हैं, प्रशासन से लोगों को न्याय की उम्मीद रहती है। लेकिन इस तरह की कार्रवाई से पुलिस-प्रशासन पर से लोगों का विश्वास कम हो जाएगा। जयराम महतो ने दावा किया कि करीब 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच डेढ़ लाख लोग उनके नामांकन में आए हैं, उन्हें लोगों को संबोधित करने का मौका दिया जाए, ताकि वे अपने समर्थकों को समझा सकें और शांतिपूर्ण माहौल बन सके। छात्र नेता जयराम महतो ने कहा कि उनके कद से सारे नेता खौफ खा रहे हैं, इसलिए नामांकन के दिन उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

Tiger Jairam Mahto

कौन है जयराम महतो

छात्र नेता से एक्टिव पॉलिटिक्स में कदम रखने वाले जयराम महतो ने झारखंड में नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। इस पार्टी का नाम ‘झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति’ रखा है। इस पार्टी के अध्यक्ष बने जयराम महतो ने खुद गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। हालांकि उनकी पार्टी के उम्मीदवार रांची , धनबाद, हजारीबाग और अन्य लोकसभा सीटों पर भी चुनाव मैदान में हैं।

See also  JPSC-JSSC Protest पर बोले CM हेमंत सोरेन- 'सरकार गंभीर है, जल्द देंगे जवाब',जिस समस्या की पीछे हम पड़ते हैं उसे ठीक करके ही दम लेते हैं..

Tiger Jairam Mahto

गिरिडीह सीट आजसू के प्रत्याशी

गिरिडीह लोकसभा सीट बीजेपी ने इस बार भी एनडीए में शामिल सहयोगी घटक दल आजसू पार्टी के लिए छोड़ी है। वर्ष 2019 में भी बीजेपी के सहयोग से आजसू पार्टी उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीत हासिल की थी। इस बार भी आजसू पार्टी उम्मीदवार के रूप में चद्रप्रकाश चौधरी चुनाव मैदान में हैं और बीजेपी कार्यकर्ता उनका समर्थन कर रहे हैं।

जेएमएम के मथुरा प्रसाद महतो INDIA के उम्मीदवार

गिरिडीह लोकसभा सीट इंडिया अलायंस के साझा उम्मीदवार के रूप में मथुरा प्रसाद महतो चुनाव मैदान में हैं। टुंडी के जेएमएम विधायक मथुरा प्रसाद पहली बार गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। जेएमएम उम्मीदवार को कांग्रेस, आरजेडी और वाम दलों का समर्थन प्राप्त है।

 

Jairam Mahto: कपार में गोली मार दो, चुनाव तो लड़ेंगे; सभा की इजाज़त तो देनी होगी; Watch Video

Kharkai Dam Project: हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव से पूछा- 6100 करोड़ खर्च कर क्या खरकई डैम नहीं बनेगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now