खजाना सोचकर खोला बक्सा, निकला अजगर, बिहार-झारखंड बॉडर पर आया चौकाने वाला मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2026

खजाना सोचकर खोला बक्सा, निकला अजगर, बिहार-झारखंड बॉडर पर आया चौकाने वाला मामला

डेस्कः गिरिडीह के देवरी प्रखंड के जलखरियोडीह गांव में एक महिला के साथ हुई घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला जिस काठ के बक्सा को खजाना समझ रही थी उसे खोलने के बाद वहां भगदड़ मच गई और मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। बक्से के अंदर 15 किलो के सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बाद में वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया।

web file item 9990 14 1 2026 15 39 15

ऑनलाइन गेम के चक्कर में बेटा बना हैवान, पिता की बेरहमी से कर दी हत्या
झारखंड-बिहार से जुड़ी है पूरी कहानी
दरअसल जलखरियोडीह गांव की एक महिला चकाई (बिहार) में ऑटो पर सवार हुई और घर लौट रही थी। इसी दौरान चकाई में ही एक व्यक्ति कपड़ा लिपटा हुआ बक्सा लेकर उसी ऑटो पर चढ़ गया। थोड़ी दूर बाद बटपार (बिहार) गांव के पास उक्त व्यक्ति बक्सा को ऑटो पर ही छोड़कर उतर गया। यहां के बाद जब ऑटो जलखरीयोडीह पहुंचा तो महिला भी उतरने लगी।

See also  झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का निधन, घर के बाथरूम में गिरकर हो गए थे बेहोश

web file item 9990 14 1 2026 15 41 39

जमशेदपुर के उद्योगपति का बेटा कैरव गांधी गायब, फोन बंद, कांदरबेड़ा में मिली कार
महिला के उतरते ही ऑटो चालक द्वारा उक्त महिला के सामान के साथ उक्त बक्से को भी उतार दिया। महिला को लगा उसे खजाना ही मिल गया। वह खुशी-खुशी घर पहुंची। घरवालों को पूरी कहानी बतायी। महिला ने जैसे ही बक्सा खोला तो उसके होश ही उड़ गए। फिर क्या था खुद को किसी तरह संभालने के बाद महिला ने वापस उस बक्से को बंद किया और गांव के समीप तालाब के पास फेंक कर घर वापस आ गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now