डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए किसी खास व्यक्ति से लेकर मंत्रियों तक को अब आरटी पीसीआर टेस्ट कराना होगा। देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड पर है। कई राज्यों में कोरोना के केस में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसी स्थिति में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। हालांकि प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है।बीजेपी के पदाधिकारी गुरूवार की शाम प्रधानमंत्री के साथ डिनर करेंगे। पीएम आवास आने से पहले सभी पदाधिकारियों को RT-PCR टेस्ट कराने को कहा गया है।
झारखंड में कोरोना से पहली मौत, रांची में चल रहा था इलाज, रिम्स ने बताई जान जाने की वजह
लेकिन इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पीएम मोदी से मिलने वाले मंत्रियों को RT-PCR टेस्ट कराना होगा। आंकड़े बता रहे हैं कि देश में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार के पार हो चुकी है।
जन्मदिन पर लालू यादव की तस्वीर को पहना दिया माला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और RJD विधायक ने ये क्या कर दिया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के आंकड़ों के अनुसार, देश में 7 हजार 121 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा केस केरल में 2 हजार 223 हैं। वहीं, गुजरात में उनकी संख्या 1 हजार 223 है। तीसरे स्थान पर 757 एक्टिव केस के साथ राजधानी दिल्ली है। इनके अलावा पश्चिम बंगाल में 747, महाराष्ट्र में 615, उत्तर प्रदेश में 229, कर्नाटक में 459, तमिलनाडु में 204, राजस्थान में 138, हरियाणा में 125 हैं।
विनय चौबे समेत 8 लोगों पर ACB ने दर्ज की पीई, निलंबित IAS की पत्नी के खाते में जमा होते थे हर महीने लाखों रुपए
आंध्र प्रदेश में 72, असम में 6, बिहार में 47, चंडीगढ़ में 3, छत्तीसगढ़ में 48, गोवा में 6, हिमाचल प्रदेश में 2, जम्मू और कश्मीर में 9, झारखंड में 10, मध्य प्रदेश में 65, मणिपुर में 1, ओडिशा में 41, पुडुचैरी में 10, पंजाब में 33, सिक्किम में 33, तमिलनाडु में 204, तेलंगाना में 11, त्रिपुरा में 1, उत्तराखंड में 3 मरीजों का इलाज जारी है।




