जन्मदिन पर लालू यादव की तस्वीर को पहना दिया माला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और RJD विधायक ने ये क्या कर दिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 11, 2025

जन्मदिन पर लालू यादव की तस्वीर को पहना दिया माला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और RJD विधायक ने ये क्या कर दिया

डेस्कः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के 78वें जन्मदिन को उनके समर्थक पूरे धूमधाम से मना रहे है। पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में उनके चाहने वाले और आरजेडी के नेता-कार्यकर्ता अपने नेता के जन्मदिन पर जश्न मना रहे है। लेकिन बुधवार को आरजेडी अध्यक्ष के जन्मदिन पर एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया, जिसने भी ये वीडियो देखा सब दंग रह गये।

लालू यादव के जन्मदिन पर जश्न, बधाई देने वालों का राबड़ी आवास पर लगा तांता
दरअसल, सीवान में पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर पर माला चढ़ा दिया गया। ये काम किसी और ने नहीं किया बल्कि पार्टी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के हाथों ये हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि एक टेबल पर लालू प्रसाद यादव की तस्वीर रखीं है और उसके बगल में एक पंडित लालू यादव की तारीफ में कसीदें पढ़ रहे है, दूसरी ओर अवध बिहारी चौधरी आते है और अपने नेता लालू यादव की तस्वीर पर माला चढ़ा देते है। ये सब होता है लेकिन कोई उन्हे रोकता तक नहीं है। मान्यता है कि जो व्यक्ति जीवित हो उनकी तस्वीर पर फुलों की माला नहीं चढ़ाई जाती है, उन्हे माला नहीं पहनाया जाता है लेकिन यहा कुछ ऐसा हो गया जिसकी किसी को अंदेशा भी नहीं था। माला पहनाने की परंपरा जीवित व्यक्ति के साक्षात मौजूद होने पर है। आरजेडी नेता का ये वीडिया बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  तहख़ाने में रहते हैं हेमंत, सोते समय भी गार्ड रहता है मौजूद, हवा भी नहीं आती, ईडी की कस्टडी में आतंकवादियों जैसा सलूक?

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now