आत्महत्या से पहले बन गया स्त्री, 22 साल का लड़का साड़ी पहन फंदे से लटका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 18, 2024

masuri news

डेस्कः उत्तराखंड के मसूरी में एक कर्मचारी द्वारा अजीबोगरीब तरीके से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने पहले साड़ी पहनी, फिर मेकअप किया। लिपस्टिक और काजल भी लगाया और उसके बाद फंदे से झूल गया। पुलिस आत्महत्या की वजह सेक्सुअल डिसऑर्डर समेत अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 22 वर्षीय कर्मचारी का शव गुरुवार को सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। युवक ने साड़ी पहनने के साथ ही महिलाओं का पूरा मेकअप किया था। पुलिस आत्महत्या की वजह सेक्सुअल डिसऑर्डर समेत अन्य कारणों की जांच कर रही है। इससे पहले इसी साल पंतनगर में एयरपोर्ट के असिस्टेंट मैनेजर का शव भी महिला के लिबास और श्रृंगार में फंदे से लटका मिला था।

स्कूल की 10 लड़कियों की अश्लील फोटो वायरल, नौवीं के लड़कों ने की घिनौनी करतूत

मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि 22 साल के अनुकूल रावत पुत्र विपेंद्र सिंह रावत मूल रूप से श्रीनगर गढ़वाल के उफल्डा का रहने वाला था। अनुकूल की डेढ़ साल पहले लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएस) में एमटीएस (मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ) में नौकरी लगी थी। वह एलबीएस के हैप्पी वैली स्थित सरकारी क्वार्टर में अकेले रह रहा था।

See also  फ्लोर टेस्ट में BJP की हार का साइड इफेक्ट : बीजेपी के सांसद और विधायक आमने-सामने, विधायक बोले- पार्टी के सांसद है, मालिक नहीं

झारखंड विधानसभा चुनावः आज से पहले चरण का नामांकन शुरू, 5 घंटे ही दाखिल होगा पर्चा

गुरुवार को अनुकूल के ड्यूटी नहीं पहुंचने पर तलाश की गई। स्टॉफ को उसका कमरा अंदर से बंद मिला। पुलिस के पहुंचने के बाद कारपेंटर ने दरवाजा तोड़ा। अंदर साड़ी पहने और महिलाओं के मेकअप में अनुकूल का शव रस्सी से बनाए फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने वीडियोग्राफी और फोटाग्राफी करवाते हुए फंदा काटकर शव को नीचे उतरा।

अनुकूल यहां सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहता था। वह आस-पड़ोस में रहने वाले दूसरे कर्मचारियों से भी बहुत ज्यादा बात नहीं करता था। मसूरी कोतवाल चौधरी ने बताया कि गांव में रह रहे अनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह रात तक मसूरी पहुंच रहे हैं। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आएगी 19 अक्टूबर के बाद, राहुल के दौरे के बाद एलान

See also  Jammu kashmir में बिहार के रहने वाले शख्स की आतंकवादियों ने गोली मारकर की हत्या, 10 दिनों में दूसरी घटना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now