रांचीः झारखंड के कई जिलों में छह मई तक आंधी-ओलावृष्टि, वज्रपात और बारिश के संकेत मिले है। शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रांची सहित 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। रांचीवासियों को 15 मई तक गर्मी से राहत मिलती रहेगी। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी। पारा 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना।
मंत्री दीपक बिरूवा के करीबी कारोबारियों के दो ठिकानों पर रेड, जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से मचा हड़कंप
मौसम विभाग ने शनिवार को 20 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी है। वहीं लगातार मौसम में बदलाव से मई माह में मौसम सुहाना हो गया है। सभी जिलों में का अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान गिर गया है। शुक्रवार को मेदिनीनगर का तापमान सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 31त्र8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम है। रांची का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम है।
यात्री ने विमान का आपातकालीन दरवाजा खोला, मचा हड़कंप, रांची से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट
मौसम विभाग के अनुसार, रांची में मई के तीसरे और चौथे सप्ताह में तापमान में वृद्धि होगी। महीने का अंतिम सप्ताह लोगों को तपाएगा। इस दौरान पारा 40 से 42 डिग्री तक चढ़ने की संभावना है। इस माह पिछले साल की गर्मी का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। साल 2024 में पारा 42.2 डिग्री तक पहुंचा था। पिछले पांच साल में अधिकतम तापमान 2020 में 40.2, 2021 में 38.2, 2022 में 40.4, 2023 में 41.0 और 2024 में 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है।




