शिबू सोरेन और उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ CBI से निशिकांत दुबे ने की शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 7, 2024

रांची : गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई से शिकायत की है। साथ ही आरोपों को देखते हुए उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। दुबे ने लोकपाल के फैसले के बाद सीबीआई से यह शिकायत की है।
लोकपाल ने शिबू सोरेन और उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ दायर शिकायत के मामले में छह महीनों के अंदर सीबीआई को जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया था। लोकपाल ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि सांसद और उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मिली शिकायत में, शिकायत तिथि से सात साल पहले भी संपत्ति अर्जित करने से संबंधित तथ्यों का उल्लेख है। सात साल से ज्यादा अवधि से संबंधित मामले में कार्रवाई करने का आदेश लोकपाल के क्षेत्राधिकार से बाहर है। पर यह माममला भ्रष्ट्राचार से संबंधित है, इसलिए अगर शिकायकर्ता चाहे तो इस मामले में कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकार में अपनी बात कह सकते है।

See also  निशिकांत दुबे देवघर मंदिर में VVIP दर्शन मामले को लेकर गिरफ्तारी देने पहुंचे, कहा-क्या FIR करने वाला राहुल-हेमंत के दामाद हैं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now