पटना में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 26 जिलों को लेकर जारी किया अलर्ट

पटना में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 26 जिलों को लेकर जारी किया अलर्ट

पटनाः बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात है। गंगा और कोसी नदी समेत कई नदियां उफान पर है। इसी बीच मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अगले पांच दिनों बिहार के कई जिलों मानसून अपने रंग में रहेगा और जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्सों में वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

भागलपुर में गंगा नदी उफान पर, मुंगेर-मिर्जापुर चौकी फोरलेन पर चढ़ा बाढ़ का पानी
26 जिलों में अलर्ट: पटना, नालंदा, जहानाबाद,गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगास मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सांसद वीणा देवी के दो वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का नया दावा, SIR पर उठाया सवाल
इन जिलों में येलो अलर्ट: जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उनमें वैशाली, समस्तीपुर और पटना शामिल है। यहां पर भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ तेज बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त तक बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

लालू यादव बिहार में बलात्कार की तुलना पर फंसे, कोर्ट ने भेजा RJD अध्यक्ष को नोटिस
बिहार में बाढ़ से हाहाकार: बिहार में बाढ़ से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बेगूसराय में आठ प्रखंड़ों की 29 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 11 अगस्त से आज तक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद करने का आदेश दिया है।गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बेगूसराय जिले के आठ ब्लॉक के 187 गांव पूरी तरह डूब चुके हैं। यहां 14 अगस्त तक 137 स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को दो वोटर आईडी मामले में नोटिस, चुनाव आयोग ने दो दिन में मांगा जवाब
सीएम नीतीश कुमार बुधवार को पटना में बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के निर्देश दिए वहीं, 32 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ रोहतास सबसे गर्म जिला रहा पटना का तापमान 27 डिग्री के आसपास ही रहा। पूरे दिन बारिश होती रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now