रांचीः राजधानी रांची सहित राज्य में सोमवार को कहीं-कहीं हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। रांची में मात्र 7 एमएम बारिश हुई, जबकि खूंटी में सबसे अधिक 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। दरअसल, झारखंड में निम्न दवाब का क्षेत्र आगे बढ़ गया है, इसी वजह से पिछले 24 घंटे में राज्य में भारी बारिश नहीं हुई। दिन के दौरान आसमान साफ होने और धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि कि दोपहर में रांची में बारिश हुई।
धनबाद में कोयला कारोबारी और पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती ळै। वहीं 28 अगस्त को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 29 अगस्त से एक बार फिर लो-प्रेशर एरिया एक्टिव होगा। इसके कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। खासकर दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 30 और 31 अगस्त को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्श् भागों में भी भारी बारिश हो सकती है।इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 30 से 31 अगस्त तक राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, बीते 24 घंटे में रामगढ़ के चितरपुर में सबसे अधिक 38.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
स्मार्ट सिटी में बन रहे कन्वेंशन सेंटर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया जायजा, 2018 से शुरु हुआ काम अभी तक नहीं हुआ खत्म
राज्य में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। कभी ठंडक तो कभी बारिश और उमस भरी गर्मी के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। अस्पतालों में वायरल फीवरख् सर्दी-जुकाम और डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को बारिश थमते ही तापमान में भी तेजी से इजाफा हुआ। सरायकेला का अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री बढ़कर 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रांची में 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगले चार दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।




