धनबाद में कोयला कारोबारी और पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 26, 2025

धनबाद में कोयला कारोबारी और पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

धनबादः जिले के बरोरा थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल एरिया वन क्षेत्र कार्यालय के पास बाघारा-डुमरी रोड़ पर अपराधियों ने कोयला कारोबारी और पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने के बाद पूर्व मुखिया शंकर बेलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रेमी ने प्रेमिका को होटल में बुलाकर मार दी गोली, फिर खुद को भी कर लिया शूट
जानकारी के मुताबकि, तीन बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने शंकर बेलदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें शंकर बेलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उनके समर्थकों ने आनन-फानन में उन्हें धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर के अनुसार, बेलदार को पैर में दो और कमर में एक गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है। शंकर बेलदार का नाम कोयला कारोबार से भी जुड़ा रहा है।

पटना में दो नाबालिग बच्चों की हत्या पर भारी बवाल, अटल पथ पर नाराज लोगों ने VVIP गाड़ी को खदेड़ा, VIDEO
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंच गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके से कई खोखे बरामद किए गए हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

See also  प्रेसिडेंट हो तो क्या हुआ? बीवी के चांटे तो खाने ही पड़ेंगे....इस तरह वायरल हुआ राष्ट्रपति मैक्रां का वीडियो

पटना में बेकाबू थार ने पांच लोगों को रौदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
स्थानीय लोगों के अनुसार, शंकर बेलदार श्रवण राय के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। अचानक तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने तीन गोलियां चलाईं। जिसमें एक गोली कमर और दो गोलियां पैर में लगीं।
इसी घटना की जांच के लिए पहुंचे बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने मुखिया के पति, पूर्व मुखिया पर गोलीबारी की है। मुखिया के पति को दो गोलिया लगीं. घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधी तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे। कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now