रांची समेत पांच जिलों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 29, 2025

बिहार-झारखंड सहित 17 राज्यों में 6 दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः राजधानी रांची समेत झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। रांची में अब तक 552.2 मिमी बारिश हो चुकी है, यह सामान्य से 207 प्रतिशत अधिक बारिश है। रविवार को रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

लातेहार में लगातार हो रही बारिश के कारण भारी संख्या में पर्यटक फंसे, सड़क पर गाड़ियों की लगी लंबी लाइन
वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़,धनबाद, बोकारो, गुमला और सिमडेगा में भी अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब वाला क्षेत्र बनने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आगे बढ़ने से झारखंड में मानसून फिलहाल काफी सक्रिय है। खासकर दक्षिणी व मध्य इलाके में लगातार बारिश हो रही है। दो जुलाई तक बारिश से पूरी तरह राहत मिलने वाली नहीं है।

See also  झारखंड में ठंड की हुई वापसी, 15 डिग्री के नीचे आया पारा, अगले 48 घंटे में होगी भारी गिरावट

बिहार वज्रपात से मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, बिजली गिरने से दो की मौत, बच्ची और महिला घायल
मौसम विभाग ने 30 जून को भी रांची सहित धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ और देवघर को छोड़कर अन्य जिलों में तेज बारिश होगी, जिसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पुनः एक जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में वज्रपात के साथ भारी बारिश होगी, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बालू लदा ट्रक और पुलिस गाड़ी में टक्कर, नामकुम थानेदार और बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल
दो जुलाई को रांची सहित गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में सिर्फ मानसून के समय लगभग 1030 मिमी बारिश होती है, जबकि एक जून 2025 से अब तक झारखंड में 306.5 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं सामान्य वर्षापात 170.3 मिमी है।

See also  कड़िया मुंडा से पुलिस अधिकारी बनकर दी धमकी, फोन पर मांगी रंगदारी, थाने में मामला दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now