लातेहार में लगातार हो रही बारिश के कारण भारी संख्या में पर्यटक फंसे, सड़क पर गाड़ियों की लगी लंबी लाइन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2025

लातेहार में लगातार हो रही बारिश के कारण भारी संख्या में पर्यटक फंसे, सड़क पर गाड़ियों की लगी लंबी लाइन

लातेहारः जिले के लातेहार-गारू मार्ग में सतनदिया नदी में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई जगहों पर सड़क पर पानी आ गया है। इस वजह से दो दर्जन से ज्यादा पर्यटकों की गाड़ियां लातेहार-गारू मार्ग पर फंस गई है।

लोहरदगा के बरही नदी पुल पर अचानक आया पानी, बाइक सवार युवक फंसा, चला रोंगेट खड़े कर देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन
भारी बारिश के कारण अब पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक अब बारिश कम होने के इंतजार में है। नदी के बढ़े जलस्तर ने पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। ये पर्यटक नेतरहाट, बेतला और लोध फॉल जैसे पर्यटक स्थलों से घूमकर लौट रहे थे। लेकिन भारी बारिश ने उनके मजा को किरकिरा कर दिया है। सभी पर्यटक बारिश के कम होने और नदी के जलस्तर को कम होने की कामना कर रहे है। पर्यटों की कोशिश है कि वो रविवार तक सही सलामत अपने घर को लौट जाए ताकि छुट्टी का मजा लेने के बाद अपनी-अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर सकें।

See also  हिंडाल्को चकला कोल प्रोजेक्ट की जमीन को लेकर विवाद हुआ खत्म, कंपनी से बातचीत के बाद ग्रामीण जमीन देने को हुए तैयार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now