आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में खूब हुआ हंगामा, दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, संजय सिंह यादव की जीत का रास्ता साफ

रांचीः झारखंड में प्रदेश आरजेडी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर खूब विवाद हुआ। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों का नामांकन स्क्रूटनी के दौरान रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही हुसैनाबाद से विधायक संजय सिंह यादव का एक बार फिर से अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया।

JMM ने साहेबगंज और बोकारो में जिला समिति का किया गठन, विनोद कुमार पांडे ने जारी की सूची
झारखंड राजद संगठन चुनाव 2025-2028 को लेकर रविवार को रांची के राजद कार्यालय में स्क्रूटनी हुई। राष्ट्रीय महासचिव रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सदाकत हुसैन का हंगामें के बीच नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही एक संजय सिंह यादव के अध्यक्ष बनने का रास्ता क्लीयर हो गया।

1200 675 24382686 thumbnail 16x9 jhranrjdstatepresident 1 aspera

रांची में ट्रैफिक पुलिस पर हमला करने वाला पकड़ा गया, सड़क पर कराई गई परेड
राज्य निर्वाची पदाधिकारी गिरधारी गोप ने बताया कि आज स्क्रूटनी के दौरान नामांकन प्रपत्र में प्रस्तावक के रूप में राज्य परिषद के सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं होने के आधार पर दो नामांकन प्रपत्र रद्द कर दिए गए। सिर्फ संजय कुमार सिंह यादव का नामांकन वैध पाया गया है।

फादर्स डे पर लालू का अनोखा अंदाज, घर के बच्चों के बीच बांटा सत्तू, लगी लंबी लाइन
झारखंड राजद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में स्क्रूटनी के दौरान हंगामा के बाद पार्टी कार्यालय से बाहर निकलते हुए अभय सिंह ने कहा कि नामांकन प्रपत्र में राज्य परिषद सदस्य का प्रस्तावक बनना जरूरी नहीं होता है। यहां मनमानी हुई है। नामांकन प्रपत्र में प्रस्तावक के रूप में राज्य परिषद के सदस्य का हस्ताक्षर नहीं होने पर राज्य निर्वाची पदाधिकारी ने जब सवाल उठाये तो उम्मीदवार अभय कुमार सिंह और उनके समर्थक अजीत कुमार मुकुल ने इसका जोरदार विरोध किया और हंगामा किया।इसके बाद राजद के झारखंड प्रदेश कार्यालय में सुरक्षा के लिए पुलिस बुलाई गई। झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष के एक अन्य उम्मीदवार सदाकत हुसैन अंसारी ने भी नामांकन प्रपत्र को रद्द किए जाने को अवैध बताते हुए आलाकमान से शिकायत करने की बात कही है।

jh ran 01 rjdstatepresident 7210345 15062025134052 1506f 1749975052 310

नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी को बनाया गया महिला आयोग का सदस्य, नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा खेल
14 जून को झारखंड राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किए थे। इनमें से आज स्क्रूटनी के दौरान सिर्फ संजय सिंह यादव का नामांकन वैध पाया गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गिरधारी गोप ने स्क्रूटनी के दौरान अभय सिंह और सदाकत हुसैन अंसारी का नामांकन रद्द कर दिया गया। राजद संगठन चुनाव 2025-28 के लिए राज्य निर्वाची पदाधिकारी ने संजय सिंह यादव के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने का पत्र जारी किया गया। मीडिया के लिए जारी पत्र में लिखा है कि स्क्रूटनी में दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो जाने के बाद सिर्फ संजय सिंह यादव ही उम्मीदवार थे, इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचन प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now