बिहार में ठंड और कोहरे से राहत नहीं, मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2026

बिहार में पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड, पटना सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

पटनाः बिहार में सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। पटना सहित अन्य भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के साथ दिन में धूप निकलने के साथ कनकनी का असर बना रहेगा।सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज समेत अन्य भागों में बहुत घना कोहरा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री वृद्धि संभव है।

बिहार के मधुबनी में बांग्लादेशी बताकर मॉब लिंचिंग, भीड़ ने पहले घेरा फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाल्मीकि नगर, फारबिसंगज एवं मुंगेर को छोड़ कर पटना सहित अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

केंद्र सरकार ने X को लिखी चिट्ठी, ग्रोक से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश, रिपोर्ट भी मांगी
राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई, यह 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किशनगंज 24.2 डिग्री सेल्सियस के साथ यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।सबसे कम दृश्यता जीरो मीटर गयाजी में दर्ज हुई। जबकि, भागलपुर में 20 एवं पटना में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस माह में न्यूनतम तापमान नौ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है।

See also  14 हजार लीटर नकली कोल्ड ड्रिंक बरामद, एक्सपायरी बेबी फूड और चॉकलेट में लगाया जा रहा था नया बारकोड

झारखंड में पेसा नियमावली अधिसूचित, हेमंत सोरेन का नए साल पर बड़ा तोहफा…लेकिन संशोधनों पर सवाल
पश्चिम बिहार में शीत लहर अधिक चलने के आसार है, जबकि, दक्षिण पूर्वी और उत्तरी बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। राजधानी में पछुआ का प्रभाव कम होने एवं कोहरे के कारण दिन में धूप निकलेगी। हालांकि, इस दौरान कनकनी का प्रभाव रहेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर  अधिकतम (डिग्री सेल्सियस)  न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
गयाजी         21.6                                 8.2
पटना           19.6                                  9.0
भागलपुर      18.9                                  8.1
मुजफ्फरपुर  17.2                                  8.1

See also  बांग्लादेश में BNP को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान का PM बनना तय
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now