उपराष्ट्रपति चुनाव लड़ने चला था, नामांकन पर 22 सांसदों के फर्जी साइन; ऐसे सामने आया सच

sansad-news

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया के बाद एक बड़ा फ्रॉड सामने आया है। केरल के एक शख्स ने 22 सांसदों के नकली साइन की बदौलत नामांकन दाखिल कर दिया। हालांकि बाद में सच सामने आ गया और उसका नामांकन रद्द कर दिया गया। जैकब जोसेफ नाम के शख्स ने 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का दावा किया था। बाद में पता चला कि जिन सांसदों के नाम का जिक्र उसने किया है, उन्हें जैकब के बारे में कुछ पता ही नहीं है।

कई सांसदों ने पुष्टि की है कि उन्होंने जैकब के नामांकन पत्र पर साइन नहीं किए। बता दें कि उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त थी। कुल 46 प्रत्याशियों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से शुरुाती चरण में ही 28 के नामांकन रद्द कर दिए गए। बाकी 27 कैंडिडेट्स के 40 नामंकनों की स्क्रूटनी 22 अगस्त को की गई।

इन्हें SC लाया तो लग जाएगा साख पर दांव; जस्टिस नागरत्ना ने जिनके नाम पर जताई आपत्ति, वो भावी CJI

स्क्रूटनी के बाद केव दो प्रत्याशियों के चार नामांकन पत्रों को ही सही पाया गया। ये दोनों नामांकन एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के हैं। वहीं जैकब जोसेफ नाम के शख्स का नामांकन पत्र चर्चा का विषय बन गया। पता चला कि बिना सांसदों की जानकारी के ही नामांकन पत्र पर नकली साइन बना लिए गए थे।

शक की सूई तब घूमी जब नामांकन पत्र में वाईएसआरसीपी सांसद मिधुन रेड्डी के भी साइन देखे गए। हालांकि रेड्डी इस वक्त जेल में हैं। मामला राज्य सभा के सेक्रेटरी के सामने लाया गया। इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होनी है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। बता दें कि 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया था। अब चुनाव आयोग उपराष्ट्रपति चुनाव करवाने जा रहा है। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

वोटर अधिकार यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, बिहार के सियासी रण में उतरेगी भाई और बहन की जोड़ी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now