रांची में विरोध के बाद हटाया गया वेटिकन सिटी वाला पूजा पंडाल, ईसा-मरियम की जगह अब श्रीकृष्ण और श्रीराम की तस्वीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2025

रांची में विरोध के बाद हटाया गया वेटिकन सिटी वाला पूजा पंडाल, ईसा-मरियम की जगह अब श्रीकृष्ण और श्रीराम की तस्वीर

रांचीः राजधानी रांची के रातू रोड़ स्थित पूजा पंडाल को इटली के वेटिकन सिटी का रूप दिया गया था। लाइव दैनिक ने इस खबर को प्रमुखता के साथ उठाया। विश्व हिंदू परिषद ने चर्च के थीम पर बने इस दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर विरोध दर्ज कराया और इसे धर्मांतरण से जोड़ा।

रांची के दुर्गा पंडाल की थीम इटली के वेटिकन सिटी पर, चर्च के तर्ज पर दुर्गा पंडाल की झांकी को लेकर विवाद, VHP ने जताई आपत्ति
भारी विरोध के बाद शुक्रवार को रातों-रात पूजा पंडाल के रूप-रंग को बदल दिया गया। मां मरियम और ईसा मसीह की जगह भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम की तस्वीर लगा दी गई। ईसाई धर्म से प्रेरित होकर बनाए गए पूजा पंडाल को हिंदू र्धम के रंग दे दिया गया। इस पूजा पंडाल के संयोजक जेएमएम के नेता विक्की यादव पर VHP ने जमकर निशाना साधा था और इसके लिए उन्हें ही जिम्मेदार बनाया था। मीडिया पर इस खबर को दिखाए जाने और आम लोगों के साथ बीजेपी नेताओं के भारी विरोध के बीच इस पूजा पंचडाल को बदल दिया गया। कैथोलिक धर्मगुरुओं की तस्वीर को हटाकर हिंदू धर्म से जुड़े देवी-देवताओं की तस्वीर को लगा दिया गया। आर आर स्पोर्टिंग, रातू रोड़ का ये पूजा पंडाल अचानक से चर्चा में आ गया था अब पूजा पंडाल में लगी तस्वीर को रातोंरात बदल कर पूरे विवाद को विराम दे दिया गया है।

See also  बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, AK-47 रखने के मामले में किया गया बरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now