रांची में आदिवासी संगठनों के बंद का बड़ा असर, आर्मी की गाड़ी को भी गया रोका, सिरम टोली सरना स्थल पर है विवाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 22, 2025

Ranchi Band

रांचीः झारखंड में हेमंत सरकार के लिए आदिवासी संगठनों के बंद को हेमंत सरकार के लिए बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। हेमंत सोरेन के ड्रीम प्रोजेक्ट सिरम टोली टू डोरंडा फ्लाईओवर के रास्ते में आदिवासी संगठनों ने रुकावटें पैदा कर दी हैं। सिरम टोली के सरना स्थल पर फ्लाईओवर के रैंप के बनाने का विरोध करते हुए रांची में बंद की अपील की गई थी जिसका असर शनिवार को देखने को मिला । रांची-पटना मार्ग को जोड़ने वाली बूटी मोड़ और खेल गांव चौक पर रास्ता बंद कर दिया गया । 

Ranchi Band

खेल गांव चौक पर आदिवासी संगठनों ने आर्मी की गाड़ियों को भी काफी देर तक जाने नहीं दिया । हांलाकि एंबुलेंस को जाने दिया गया । इस इलाके में आर्मी के कैंटोनमेंट में है जिसकी वजह से हर समय आर्मी की गाड़ियों की आवाजाही होती रहती लेकिन विरोध प्रदर्शन का शिकार उन्हें होना पड़ा । रांची में अलग-अलग इलाकों में बंद का असर देखने को मिला ।

See also  पटना में 32 लाख कैश के साथ दो युवक पकड़े गए, पुलिस हिरासत में हो रही हैं पूछताछ

रांची बंद

सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग सड़कों पर उतरे और सिरम टोली फ्लाईओवर के रैंप का विरोध करते हुए सरकार से मांग की कि यहां से रैंप हटाया जाए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now