शुभेंदु अधिकारी के PA को मारने वाला शूटर UP के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, CBI को मिली बड़ी सफलता

शुभेंदु अधिकारी के PA को मारने वाला शूटर UP के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, CBI को मिली बड़ी सफलता

डेस्कः पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। CBI ने UP के मुजफ्फरनगर से चंद्रनाथ रथ की हत्या में शामिल शूटर राजकुमार को गिरफ्तार किया है। CBI ने आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है और कल उसे कोलकाता की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश करेगी।
बलिया का रहने वाला मुख्य आरोपी
चंद्रनाथ रथ (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA) हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजकुमार बलिया का रहने वाला है। उसे CBI ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया।


CBI की टीम गुरुवार को ही पहुंच गई थी बलिया
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में CBIकी टीम गुरुवार 14 मई को ही पहुंच गई थी।दो सदस्यीय CBI की टीम गिरफ्तार आरोपी राज सिंह के परिजनों से पूछताछ की। CBI टीम ने आरोपी के घर और कपड़े के शोरूम के CCTV फुटेज सहित कई दस्तावेज जब्त किए।
चंद्रनाथ रथ की 6 मई को हुई थी हत्या
चंद्रनाथ रथ की 6 मई को मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर CBI ने राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में ली है। पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

See also  रांची में पार्टी के नाम पर घर बुलाया, नाबालिग को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now