डेस्कःबिहार में एक युवती की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गईं। आरोप है कि युवक ने युवती से छह लाख रुपये भी ऐंठ लिए। मुजफ्फरपुर जिले में सकरा इलाके की एक महिला अश्लील तस्वीर और वीडियो वायरल होने से परेशान है। ब्लैकमेलर ने छह लाख रुपये वसूलने के बाद भी उसकी तस्वीर और वीडियो वायरल कर दिया। महिला ने इसको लेकर सकरा थाने में एफआईआर कराई है। बताया है कि आरोपित युवक मीनापुर थाना इलाके का है।
मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित कुढ़नी रेप और मर्डर केस में रोहित दोषी करार, हैवान के चहरे में नहीं दिखा कोई पश्चाताप
महिला ने पुलिस को बताया है कि छह माह पहले उसके नंबर पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रही थी। जब उसने रिसीव नहीं किया तो उसने मैसेज किया कि पहली बार बात करना चाहता हूं। उसने मना किया तो कुछ महिलाओं से बात करा बताया कि उसकी मां व बहन थी। उक्त महिलाएं भी कहने लगी कि हमलोग परिवार वाले हैं, बात करने में क्या है। इसके बाद युवक ने वीडियो कॉल कर बातें की।
महिला अधिकारी नूपुर बोरा के घर विजलेंस छापेमारी में मिला खजाना, नोटों की गड्डियां और गहने देख उड़ गए होश
फिर वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉट बना लिया और उसे एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इस तरह उसने कई बार वीडियो कॉल की। महिला ने कहा है कहा है कि उसके डर से अब तक छह लाख रुपये दे चुकी हूं, लेकिन वह बाज नहीं आया। उसने अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल उस पर कॉल गर्ल बताया और नंबर सार्वजनिक कर दिया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके पति गुडगांव में कार्यरत हैं। वह खुद बहन के यहां दिल्ली में रहती है। वह दिल्ली से वापस लौटकर एफआईआर दर्ज करा रही है।




