2025 में दामाद के साथ छोड़ा था सास ने घर,अब 2026 में बहनोई के साथ हो गई फरार

DESK: यूपी के अलीगढ़ में दामाद के प्यार में घर छोड़ने वाली सास की कहानी 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा में रही। दस महीने बाद दामाद की जगह अब महिला का दिल अपने बहनोई पर आया है। बहनोई के साथ फरार होने से पहले महिला ने फुलप्रूफ प्लानिंग भी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बहनोई के साथ भागने से पहले अपने साथ करीब दो लाख रुपये और जेवरात लेकर निकली है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान सपना के रूप में की है।

बेटी की शादी से 9 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई सास, रुपए-जेवर भी ले गई साथ
अप्रैल 2025 में दामाद के साथ रहने चली गई थी
पुलिस के अनुसार सपना पिछले साल अप्रैल में अपने दामाद के साथ ही फरार हो गई थी। सपना दामाद के साथ रहने के लिए अपना घर तक छोड़कर चली गई थी। उस दौरान सपना अपने दामाद राहुल के साथ रहने के लिए बिहार के सीतामढ़ी चली गई थी। दोनों बीते करीब साल भर से साथ ही थे। अब राहुल का आरोप है कि सपना उसे छोड़कर 6 फरवरी को गंगीरी निवासी अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है।राहुल ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सपना अपने साथ करीब दो लाख रुपये और जेवरात लेकर भागी है।हालांकि, राहुल की शिकायत के बाद अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।उधर, खबर ये भी आ रही है कि सपना के पहले पति ने भी हाल ही में दूसरी शादी कर ली है।

दामाद के प्यार में फरार हुई सास गिरफ्तार, नेपाल बॉडर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ा
आपको बता दें कि पिछले साल यूपी का अलीगढ़ एकाएक उस समय सुर्खियों में आ गया था जब जिस लड़के से बेटी की शादी तय की गई थी उसके साथ खुद लड़की की मां भाग गई। और बेटी देखती रह गई थी। अलीगढ़ जिले के मडराक थाना इलाके का यह मामला पूरे देश में सबकी जुबान पर है। हो भी क्यों न, इस घटना ने सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह से हिलाकर जो रख दिया था। सास सपना और दामाद राहुल उस समय एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा चुके थे।पति और बच्चों का समझाना और दो दिनों तक कराई गई काउंसलिंग सब बेकार हो गई थी। सपना का कहना था कि वह अब राहुल की हो चुकी है। घर वापस नहीं लौटेगी। दोनों अब कोर्ट मैरिज करेंगे।

एक और सास अपने दामाद संग हुई फरार, मोबाइल पर बातचीत के दौरान प्यार चढ़ा परवान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now