डेस्कः बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ हैं। बेखौफ अपराधियों ने कैमूर जिले में महिला सिपाही को गोली मार दी है। घायल अवस्था में महिला सिपाही सरिता कुमारी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, पटना SSP समेत कई जिलों के SP बदलें गए
बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी तभी पीठ पर गोली मारकर अपराधी फरार हो गए। मधेपुरा में तैनात महिला पुलिसकर्मी सरिता कुमार कुदरा स्टेशन जा रही थी तभी जीटी रोड़ पर बुलेट सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी।
नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी को बनाया गया महिला आयोग का सदस्य, नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा खेल
घटना के बाद घायल पुलिस कर्मी को भभुआ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल महिला पुलिसकर्मी सरिता कुमारी किराये के मकान में रहती थी। वो मूलरूप से भीतरी बांध करमचट थाना निवासी है।वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. बहरहाल पुलिस हर बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।



