डेस्कः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 14 करोड़ रुपए के सोना लूट मामले का मास्टरमाइंड पटना से गिरफ्तार किया गया है। करीब दो साल पहले हुई रिलायंस ज्वेल्स शोरूम लूटकांड में शामिल कुंदन कुमार उर्फ भगत को पुलिस ने उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। कुंदन मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। पिछले दो सालों से पुलिस को चकमा देने के लिए अपने लोकेशन को बदल बदल कर रह रहा था।वह कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
हजारीबाग के ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
कुंदन पर मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी के अलाव उत्तराखंड में सोना लूट का केस दर्ज है। इस ऑपरेशन में दूसरे राज्य की पुलिस के अलावा मुजफ्फरपुर पुलिस भी शामिल थी। दरअसल उत्तराखंड के देहरादून स्थित एक बड़े साेना काराेबारी के यहां लूट की घटना करीब दो साल पहले घटित हुई थी। इसमें वैशाली, मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों व दूसरे राज्यों के अपराधी शामिल थे।
यूपी का भोला प्रसाद झारखंड से करता है कोडिन का काला धंधा, बांग्लादेश तक होती थी सप्लाई?… जानिए FIR में कितने आरोपी ?
सभी छिपकर रह रहे थे लॉज में
पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए कुंदन व उसके गिरोह के दो लुटेरे दीघा में एक लॉज में पहचान छिपाकर लॉज में रह रहे थे। मुजफ्फरपुर पुलिस के अलाव उत्तराखंड पुलिस भी इन्हें तलाश रही थी। इसी बीच तीनों के यहां छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर कुंदन को दबोचने के साथ ही दो अन्य को उठा लिया। कुंदन के खिलाफ एके-47 का मामला भी दर्ज है। इस मामले में एनआईए की टीम मुजफ्फरपुर स्थित उसके ठिकाने पर दो बार छापेमारी कर चुकी है।




