प्रेमी ने प्रेमिका को होटल में बुलाकर मार दी गोली, फिर खुद को भी कर लिया शूट

चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या, पति से अलग होकर प्रेमी के साथ कर ली थी दूसरी शादी

 डेस्कः बिहार के रोहतास से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को होटल के कमरे में गोली मार दी। फिर उसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पटना में भारी बारिश के बाद DM डॉ. त्यागराजन एसएम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बिहार के सभी जिलो में येलो अलर्ट
घटना जिला मुख्यालय सासाराम स्थित नगर थाना क्षेत्र की है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सासाराम एसडीपीओ 1 दिलीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी है। हर एंगल को खंगाला जा रहा है। वैसे इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बिहार में पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स का शौक दांपत्य जीवन में बनी दरार, पति ने मिटाए वीडियो तो थाने पहुंची रार
मिली जानकारी के मुताबिक, सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के माईको के पास एक निजी गेस्ट हाउस में प्रेमी जैकी नट ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। फिर खुद भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। होटल के कमरे में यह वारदात हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई।

पहले शराब पिलाई, फिर दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप, सदमे में पीड़िता
पूरे मामले पर लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी एक मॉल में काम करती है। कुछ घंटे पहले ही वह अपनी बेटी को बाजार में छोड़कर आई थी। लेकिन बाद में पता चला कि उसकी बेटी को बॉलिया के रहने वाले एक युवक ने होटल के कमरे में गोली मार दी है।लड़की की मां का कहना है कि युवक उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन अंतर्जातीय होने के कारण लोक लाज की वजह से लड़की शादी करना नहीं चाहती थी। इसी आवेश में आकर युवक ने उनकी पुत्री को गोली मार दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now