पहले शराब पिलाई, फिर दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप, सदमे में पीड़िता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

हरिद्वार के कलियर में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवती से उसके पहचान वाले ने अपने दोस्तों संग सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। बताया जा रहा है दुष्कर्म से पहले लड़की को जबरन शराब पिलाई गई। लड़की अभी भी सदमे में है।

पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि सोहलपुर के पास स्थित एक स्कूल परिसर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल भिजवाया। जहां युवती ने आपबीती सुनाई।

पतरातू डैम खतरे के निशान पर, फाटक खोला गया, गुमला में पुल ध्वस्त, 29 तक बारिश का अलर्ट जारी

अस्पताल में पीड़िता ने बताया कि वह भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी अनीश अहमद के साथ कलियर आई थी। इसके बाद अनीश शराब लेने सोहलपुर ठेके पर गया। वहां उसकी मुलाकात हिमांशु सैनी निवासी हद्दीपुर, कलियर से हुई। दोनों युवती को पास के स्कूल परिसर में ले गए, जहां पहले से रजत निवासी सोहलपुर, नीरज निवासी पिरान कलियर और एक अन्य मौजूद थे।

See also  चाईबासा के मजदूर तमिलनाडू में बंधक, कंपनी प्रबंधक पर पिटाई का आरोप, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जांच कर मदद पहुंचाने का दिया आदेश

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अनीश अहमद, हिमांशु सैनी, रजत और नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

कोलकाता गैंगरेपः दीवार के छेद से पीड़िता का वीडियो बनाते थे आरोपी; चार्जशीट में बड़े दावे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now