लोहरदगा उपायुक्त ने सेन्हा व भंडरा प्रखंड में कृषि एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2026

लोहरदगा उपायुक्त ने सेन्हा व भंडरा प्रखंड में कृषि एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक

लोहरदगा: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना ने आज सेन्हा एवं भंडरा प्रखंड का भ्रमण कर कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के लाभुक किसानों से संवाद कर उनके अनुभव, उत्पादन, विभागीय सहयोग, उत्पादों के बाजार एवं उससे होने वाली आय की जानकारी ली। उपायुक्त ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 6

प्रगतिशील किसान की 6 एकड़ में खेती का निरीक्षण

उपायुक्त ने सेन्हा प्रखंड अंतर्गत तोड़ार पंचायत के चटकपुर ग्राम में प्रगतिशील किसान रामजीत महतो द्वारा लगभग 6 एकड़ भूमि में की जा रही खेती का निरीक्षण किया। किसान द्वारा किसान समृद्धि योजना एवं टपक सिंचाई योजना का लाभ लेते हुए विभिन्न फसलों एवं सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 6.23.04 PM

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने टमाटर, बैंगन, गन्ना, लौकी एवं बीन सहित विभिन्न फसलों की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने किसान से उत्पादन की मात्रा, बाजार की उपलब्धता, उत्पादों की बिक्री से होने वाली आय तथा खेती में विभागीय सहयोग के संबंध में जानकारी ली। उपायुक्त ने किसान के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

See also  लोहरदगा में कांग्रेस का बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक,सह-प्रभारी डा. सीरिबेल्ला प्रसाद ने कहा- सभी मतदाता का अधिकार सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2026 09 12 at 6.23.09 PM

बुड़का में 4 एकड़ में मड़ुआ बीज उत्पादन योजना का निरीक्षण

उपायुक्त ने भंडरा प्रखंड के मसमानो पंचायत अंतर्गत बुड़का ग्राम के गोपी टोली में 12 किसानों द्वारा कृषि विभाग की NFSNM-Nutri Cereals योजना के तहत लगभग 4 एकड़ भूमि में किए जा रहे मड़ुआ बीज उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में आयोजित प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन भी किया।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 6.23.19 PM

उपायुक्त ने किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन के लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि मड़ुआ (रागी) जैसे पोषक अनाज स्वास्थ्य एवं पोषण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत रागी उत्पादन के लिए किसानों को प्रति एकड़ 3,000 रुपये का आर्थिक लाभ दिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 6.23.06 PM

उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण में गंभीरता से भाग लेने तथा वैज्ञानिक तरीके से मड़ुआ का उत्पादन करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसान बेहतर उत्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार कर राज्य स्तर पर लोहरदगा जिले का नाम रोशन करें।

See also  लोहरदगा में ट्रक ने तीन भाई-बहनों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर, विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी

WhatsApp Image 2026 09 12 at 6.23.09 PM 1

किसानों के बीच सोलर पंप सेट का वितरण

उपायुक्त ने भंडरा प्रखंड कार्यालय परिसर में पीएम किसान समृद्धि योजना के तहत 5 लाभुक किसानों के बीच सोलर पंप सेट का वितरण किया। उन्होंने लाभुक किसानों से उपकरणों का उचित एवं प्रभावी उपयोग करते हुए कृषि कार्यों को सुगम बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था से किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ कृषि लागत को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 8.24.33 P

बलसोता में 7 एकड़ में हो रही खेती का निरीक्षण

उपायुक्त ने भंडरा प्रखंड के बलसोता गांव में किसान रामदर्शन कुमार द्वारा पीएम कुसुम योजना एवं टपक सिंचाई योजना के सहयोग से लगभग 7 एकड़ भूमि में की जा रही खेती का निरीक्षण किया। किसान द्वारा खीरा, मिर्च, शिमला मिर्च, बीन सहित विभिन्न सब्जियों की खेती की जा रही है। किसान द्वारा बताया गया कि सब्जी उत्पादन में बेहतर आय हो जाती है।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 8.24.33 PM

उपायुक्त ने खेती की स्थिति, सिंचाई व्यवस्था, उत्पादन एवं बाजार से संबंधित जानकारी ली तथा किसान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी कृषि गतिविधियों को व्यावसायिक रूप देकर आय में वृद्धि कर सकते हैं।

See also  लोहरदगा कांग्रेस में अंतरकलह आई सामने, सांसद-विधायक की चुप्पी सवालों के घेरे में, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर दर्ज कराया मुकदमा

WhatsApp Image 2026 09 12 at 8.24.34 PM

बायोफ्लॉक पोंड योजना का निरीक्षण

उपायुक्त ने भंडरा प्रखंड के चट्टी ग्राम में मत्स्य विभाग द्वारा किसान पहलवान तिवारी को उपलब्ध कराई गई बायोफ्लॉक योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बायोफ्लॉक पोंड में पांगेशियस प्रजाति की मछली के उत्पादन का जायजा लिया तथा मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 6.23.21 PM

उपायुक्त ने किसान द्वारा अन्य किसानों को भी बायोफ्लॉक तकनीक एवं मत्स्य पालन के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किए जाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को किसानों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला मत्स्य पदाधिकारी, संबंधित बीटीएम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now