मंडप में बैठा दूल्हा दोस्तों संग खेलने लगा लूडो; वायरल हो गई फोटो, यूजर्स के मजेदार कमेंट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2024

loodo-play

डेस्कः अभी शादियों का सीजन चल रहा है। शादी की तैयारियों में लोग व्यस्त हैं। इन दिनों शादी समारोह से जुड़ी तमाम खबरें भी सामने आ रही हैं जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है। ऐसी ही एक तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें दूल्हा लूडो खेलता नजर आ रहा है।

यह देखकर लोग हैरान हैं और उन्हें हंसी भी आ रही है कि आखिर कोई शादी से जुड़ी रस्मों के दौरान लूडो कैसे खेल सकता है। मगर, यहां तो सच में ऐसा हो रहा है। दूल्हा अपने कुछ दोस्तों के साथ लूडो खेलने में मस्त है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुस्कान नाम की एक यूजर ने फोटो को पोस्ट करके लिखा, ‘इस भाई साहब की अपनी ही प्राथमिकताएं हैं।’ इस पोस्ट को लाखों लोग देख चुके हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।

पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार मरियम फैसल का MMS लीक, यूजर्स बोले- मैराथन चल रही क्या

See also  इन लड़कियों ने पार कर दी थी हद, गंगा किनारे गंदे वीडियो बनाने वालों को पुलिस ने पकड़ा

इस वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि दूल्हा मंडप में बैठा हुआ है। शादी से जुड़ी रस्में जारी हैं और दूल्हा अपने दो दोस्तों के साथ ऑनलाइन लूडो गेम में मशगूल है। उसके हावभाव को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि वह लूडो खेलने को लेकर काफी गंभीर है। उसके दोस्त भी मजे से साथ दे रहे हैं।

वायरल फोटो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इसका इंटरेस्ट शादी में नहीं लूडो में है।’ दूसरे व्यक्ति ने कहा कि लूडो नहीं रुकना चाहिए। ऐसे ही एक यूजर ने कहा कि आखिर टाइम पास के लिए कुछ तो करना पड़ेगा।

विनी नाम की यूजर ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा कि हद हो गई है। एक शख्स ने दूल्हे को लूडो लवर बताया है। इसके अलावा बहुत से लोगों ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है। यह फोटो एक्स के अलावा दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर की जा रही है।

See also  दोस्त के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, महिला ने कराया न्यूड फोटोशूट

बाबा नोट कर ले, आज से उल्टी गिनती शुरू; धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now