बाबा नोट कर ले, आज से उल्टी गिनती शुरू; धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी

dhirendra-shastri

हाल ही में हिन्दू समाज की एकजुटता को लेकर पदयात्रा निकालने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक सिख नेता की ओर से दी गई है। इस कट्टरपंथी नेता ने भरे मंच से धमकी देते हुए कहा है कि बाबा नोट कर ले, आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तुझे भी मार डालेंगे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान को लेकर यह धमकी दी गई है।

धमकी देने वाले सिख कट्टरपंथी नेता का नाम बरजिंदर परवाना बताया जा रहा है। बरजिंदर परवाना के धमकी देने वाले बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कहता नजर आ रहा है कि बागेश्वर धाम का एक साधु कह रहा है कि वह जो हरमंदिर है वहां पूजा और अभिषेक करेगा। मैं कहता हूं आओ लेकिन याद रखना, हमने इंदिरा गांधी को नहीं छोड़ा।

See also  जैप ADG प्रिया दुबे ने झारखंड पुलिस मुख्यालय के आदेश को दी चुनौती, महिला मुंशी के थानों में पदस्थापन का मामला लटका

हजारीबाग में प्रखंड प्रमुख पति और कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या,कटकमदाग के पूर्व मुखिया थे उदय साव

बरजिंदर परवाना आगे कहता नजर आ रहा है कि बागेश्वर वाला बाबा नोट कर ले, आज से उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हरमंदिर साहिब तो दूर अमृतसर आकर दिखा। तू आ तो सही… तुझको भी मार डालेंगे। बरजिंदर परवाना ने धीरेंद्र शास्त्री को पंजाब आने की चुनौती देते हुए कहा- तू अमृतसर छोड़, पंजाब आकर दिखा।

क्या बोले थे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

दरअसल, पूरा विवाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान को लेकर कथित कंफ्यूजन के कारण उभरता नजर आ रहा है। हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से एक बयान सामने आया था। इसमें संभल विवाद पर एक संवाददाता की ओर से पूछे गए सवाल पर वह कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे लगता है कि वह हरिहर मंदिर ही है। इसी वजह से ये लोग घबरा गए हैं और पथराव किया है। मंदिर बनना चाहिए।

See also  रांची में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पीटा, मौका मिलते ही हो गया फरार

शास्त्री के बयान को गलत समझा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान संभल विवाद पर था। उनका बयान स्वर्ण मंदिर पर नहीं था। उनका बयान विवादित नहीं था। हालांकि सिख नेता बरजिंदर परवाना ने इसे हरमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेंपल पर दिया बयान समझ लिया और पंजाब के कपूरथला जिले में कादराबाद में आयोजित एक समागम में धीरेंद्र शास्त्री को धमकी दे डाली।

पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार मरियम फैसल का MMS लीक, यूजर्स बोले- मैराथन चल रही क्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now