रांचीः झारखंड बीजेपी अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों का चुनाव 13 फरवरी को किया जायेगा। यह चुनाव प्रदेश बीजेपी कार्यालय में कराया जायेगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया नवनियुक्त राज्य निर्वाचन अधिकारी व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जुएल उरांव की निगरानी में होगी। उन्हें आलाकमान की ओर से जिम्मेवारी सौंपी गयी है। जुएल उरांव सोमवार को रांची पहुंचेंगे।
रांची में शीतलहर को लेकर छठीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद, 7वीं से 12वीं तक के लिए उपायुक्त ने जारी किया निर्देश
जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक से अधिक नामांकन होने पर चुनाव की प्रक्रिया अपनायी जायेगी। सिंगल नामांकन होने पर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जायेगी। वहीं राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों के चुनाव के लिए 108 राज्य परिषद के सदस्य अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष पर के लिए आपसी सहमति पर सिंगल नामांकन कराने की बात सामने आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आदित्य साहू सिंगल नामांकन दाख्रिल करेंगे।
मैक्लुस्कीगंज का पारा -1 डिग्री, रांची समेत 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
वर्तमान में आदित्य साहू प्रदेश बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष है। लंबे-विचार विमर्श के बाद आदित्या साहू के नाम पर सहमति बनती नजर आ रही है। अध्यक्ष पद की रेस में उनका नाम सबसे आगे है। जुएल उरांव सोमवार शाम को वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात कर आदित्य साहू के नाम पर मुहर लगाएंगे। 14 जनवरी को अध्यक्ष पद की घोषणा होगी और जुएल उरांव झारखंड से राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चयन करेंगे। इनकी संख्या 15 से अधिक हो सकती है, जिससे स्पष्ट है कि अधिकांश वरीय नेता राष्ट्रीय परिषद में शामिल होंगे।




