मैक्लुस्कीगंज का पारा -1 डिग्री, रांची समेत 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2026

मैक्लुस्कीगंज का पारा -1 डिग्री, रांची समेत 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

रांचीः राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर का असर दिख रहा है। विशेषकर कांके और मैक्लुस्कीगंज में ठंड तो सितम ढा रही है। मैक्लुस्कीगंज में पिछले तीन चार दिनों से लगातार माइनस में तापमान पहुंच रहा है। जिस कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिल रही है। यहां जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। सुबह-सुबह आमजनों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

रांची में शीतलहर को लेकर छठीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद, 7वीं से 12वीं तक के लिए उपायुक्त ने जारी किया निर्देश
शहर के बाजार में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जाता है और ठंड से बचने के लिए अलाव व हीटर का सहारा ले रहे हैं। मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान सबसे कम माइनस 1 डिग्री सेल्सियस, गुमला में 2.8 डिग्री, कांके का 4.2 डिग्री तो रांची में 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद कहते हैं कि 12, 13, 14 और 15 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, बोकारो, कोडरमा, लोहरदगा और धनबाद में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।जिले में ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आसपास के क्षेत्रों में कोहरे और कनकनी का असर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा का असर देखने को मिल रहा है।

See also  झारखंड में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह-शाम ठंड का एहसास

रांची के मैक्लुस्कीगंज में साप्ताहिक बाजार में फायरिंग, अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली
दो दिनों बाद गिरेगा तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मैक्लुस्कीगंज का माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वहीं, गुमला का 2.8 डिग्री, कांके का 4.2 डिग्री सेल्सियस तो राजधानी रांची का अधिकतम 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में कहीं कहीं हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों 12 और 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों 14, 15 और 16 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिससे ठंड का असर आगामी दिनों बढ़ेगा।

See also  हेमंत बिस्व सरमा के झारखंड दौरे के दौरान Z+ सुरक्षा का खर्च उठायेगी असम की सरकार, DGP अजय कुमार को पत्र लिखकर मांगा गया बिल

आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन के प्रीतक दिशाम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पूरे परिवार ने किया उन्हें नमन
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
12 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
13 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस
14 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस
15 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस
कांके में ठंड से राहत की हल्की आहट, सुबह शाम सर्दी बरकरार
बीते 24 घंटे के दौरान कांके प्रखंड क्षेत्र में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आया। रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिली। अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
सुबह और देर शाम ठंड का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में क्षेत्र में वर्षा शून्य रही। आकाश साफ रहने से दिन में धूप खिली रही, जिससे बाजारों और सड़कों पर रौनक देखने को मिली। वहीं, हवा की रफ्तार महज 1.1 किमी प्रति घंटा रही, जिससे ठंड का तीखापन पहले की तुलना में कम महसूस हुआ।
हालांकि, सुबह के समय हल्की ठिठुरन के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। किसान वर्ग ने मौसम में सुधार को फसलों के लिए अनुकूल बताया है जबकि आमजन ने दिन में बढ़े तापमान को राहत भरा बताया।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

See also  रिम्स में चाय पीने के बाद बिगड़ गई डॉक्टर की तबीयत, स्थिति नाजुक, ICU में भर्ती 
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now