पटनाः बिहार में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण पर रोक की मांग को लेकर महागठबंधन के बिहार बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा था।महागठबंधन के बिहार चक्का जाम में एक साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए। इस दौरान एक अजीब सा वाकया भी हुआ। जिसमें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात सिक्यूरिटी के जवानों ने तेजस्वी और राहुल गांधी के साथ ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया। तेजस्वी यादव इन दोनों नेताओं के साथ मंच साझा करने से बचते रहे है, इसलिए माना जाता है कि उन्हे ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया।
कन्हैया कुमार, पप्पू यादव को राहुल-तेजस्वी के ट्रक पर चढ़ने से सिक्योरिटी ने रोका
महागठबंधन के बिहार बंद के दौरान महागठबंधन के चक्का जाम के दौरान का वीडियो@RahulGandhi @yadavtejashwi @TejashwiOffice @kanhaiyakumar @pappuyadavjapl @RJDforIndia @RJD_BiharState @Jduonline… pic.twitter.com/Vs8JyrvVo1
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 9, 2025
इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) सहित महागठबंधन के सभी घटक दल शामिलरहे। आरजेडी समर्थकों ने दरभंगा में नमो-भारत ट्रेन को रोक दिया। झंडा-बैनर लेकर पहुंचे आरजेडी कार्यकर्ताओं ने हाजीपुर में गांधी सेतू को जाम कर दिया।
#WATCH | पटना: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव राज्य विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।@RahulGandhi… pic.twitter.com/solWnu3Ty8
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 9, 2025

बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, राहुल-तेजस्वी एक साथ उतरेंगे सड़क पर, वोट लिस्ट रिवीजन का विरोध
पटना से लेकर दरभंगा, पूर्णिया, हाजीपुर, जहानाबाद सभी जगहों पर आरजेडी समर्थक सड़क पर उतर आये है। दानापुर में आरजेडी नेता सड़क पर उतरकर आगजनी कर रहे है और प्रदर्शन कर रहे है। पटना के मनेर में आरजेडी समर्थकों ने एनएच-30 को जाम कर दिया है। जहानाबाद के कोर्ट स्टेशन पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पटना-गया रेल मार्ग को बाधित कर दिया है।

आज भारत बंद, 25 करोड़ लोग काम नहीं करेंगे, क्या खुला रहेगा और क्या बंद होगा जाने सब कुछ
महागठबंधन के बिहार बंद में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक साथ सड़क पर उतरेंगे। राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंचगये है। बिहार बंद में महागठबंधन के तमाम बड़े नेता सड़क पर उतरकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हालांकि माना जा रहा है कि राहुल गांधी जब पटना आएंगे तो वो गोपाल खेमका के परिवार से भी मिलने जा सकते है।बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "दो मुद्दों पर चक्का जाम किया जा रहा है। इसका समर्थन वे लोग कर रहे हैं जिन्हें लगता है कि उनका वोट का अधिकार छीन लिया जाएगा। जब भी देश पर संकट आया है, राहुल गांधी ने सड़कों पर संघर्ष किया है। आज वोट बंदी लगने की कगार पर है, हम इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं और राहुल गांधी इसके लिए आ रहे हैं..." मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बयान पर उन्होंने कहा, "...दिल्ली में रहकर फैसला लेने और जमीन पर रहकर फैसला लेने में फर्क होता है। अगर आपको ऐसा करना ही था तो लोकसभा चुनाव से पहले करते..."

रांची से गया जा रही बस से 16 लाख रुपये बरामद, डोभी चेकपोस्ट पर यात्री को हिरासत में लिया गया
विपक्ष के द्वारा बिहार बंद पर जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा, "विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य सही दिशा में बढ़ रहा है। 4 करोड़ मतदाताओं के मतदाता प्रपत्र चुनाव आयोग के पास पहुंच गए हैं... विपक्ष को पता है कि बिहार में उनकी ज़मीन खिसकती जा रही है। चुनाव में भारी पराजय की कगार पर खड़े विपक्ष के पास चुनाव आयोग के हर फैसले पर नाराजगी जाहिर करने और लोगों को गुमराह करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।"विपक्ष द्वारा बिहार बंद पर भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा, "मतदाताओं को गुमराह करने के लिए और आगामी चुनाव में अपनी हार देखते हुए ये लोग बिहार बंद कर रहे हैं। बिहार बंद को जनता का कोई समर्थन नहीं है। कुछ गुंडे सड़क पर हुड़दंग मचा रहे हैं, प्रशासन देख रहा है। उचित कार्रवाई कि जाएगी।" NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने बिहार बंद पर कहा, "सड़कों पर उतरे हैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए क्योंकि कहा जाता है कि अगर सड़कें सुनी हो जाए तो संसद आवारा हो जाती है इसीलिए सड़कों पर उतरना जरूरी है।"
#WATCH | पटना: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) के विरोध में सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया।@INCBihar #BiharVoters #BiharBand #BiharBandh #Bihar #BiharPolitics pic.twitter.com/vsoFH2ZtZV
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 9, 2025
#WATCH बिहार में राजद की छात्र शाखा के सदस्यों ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों के संयुक्त मंच द्वारा आहूत 'भारत बंद' का समर्थन करते हुए जहानाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन किया।@RJDforIndia @RJD_BiharState @rjdmedicalcell @jehanabad_RJD #BiharVoters #BiharBand… pic.twitter.com/bWKYKW9MeM
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 9, 2025




