बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, राहुल-तेजस्वी एक साथ उतरेंगे सड़क पर, वोट लिस्ट रिवीजन का विरोध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2025

बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, राहुल-तेजस्वी एक साथ उतरेंगे सड़क पर, वोट लिस्ट रिवीजन का विरोध

पटनाः बिहार में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने बुधवार को बिहार बंद का एलान किया है। इस बिहार बंद में कांग्रेस, आरजेडी और वाम दलों के बड़े-बेड़े नेता शामिल होंगे। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव एक साथ पटना के आयकर गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक विरोध मार्च करेंगे। इसमें दीपांकर भट्टाचार्य, एमए बेबी, डीराजा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार, वीआईपी के मुकेश साहनी समेत महागठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। इंडिया गठबंधन ने मतदाता गहन पुनरीक्षण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। विपक्षी गठबंधन ने इसे विधानसभा चुनाव बाद कराने की सलाह दी है। गठबंधन का कहना है कि जिन 11 दस्तावेजों की मांग की जा रही है, वह गरीबों के पास नहीं है।

आज भारत बंद, 25 करोड़ लोग काम नहीं करेंगे, क्या खुला रहेगा और क्या बंद होगा जाने सब कुछ
इससे करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से कट सकते हैं। मतदाता गहन पुनरीक्षण के विरोध और श्रमिक संगठनों के 44 मुद्दों पर बंद का आह्वान किया गया है। बंद समर्थकों ने पूरे राज्य में चक्का जाम की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे समेत अन्य मार्गों पर यातायात बाधित रह सकता है।

See also  बिहार में BJP की जिलाध्यक्ष कर रहीं हैं वोटर लिस्ट का रिवीजन, वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग का आया जवाब

बिहार के पूर्णिया में आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, तंत्र-मंत्र करते दिखा मुख्य आरोपी
दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुबह 9:30 बजे, इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ, शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे और विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।इंडिया महागठबंधन के द्वारा आज आयोजित बिहार में पूर्ण चक्का जाम 9 बजे आरजेडी के राज्य कार्यालय, 2 वीरंचद पटेल पथ से शुरू किया जाएगा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now