रांची से गया जा रही बस से 16 लाख रुपये बरामद, डोभी चेकपोस्ट पर यात्री को हिरासत में लिया गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2025

रांची से गया जा रही बस से 16 लाख रुपये बरामद, डोभी चेकपोस्ट पर यात्री को हिरासत में लिया गया

डेस्कः बिहार-झारखंड के बॉडर पर स्थित गया के डोभी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास से 16 लाख रुपये कैश बरामद किये है। आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।

बिहार बंद का दिखने लगा असर, दरभंगा में नमो-भारत ट्रेन को रोका, गांधी सेतू को किया जाम
16 लाख कैश से साथ पकड़े गए आरोपी बबलू सिंह को हिरासत में लेते हुए उन्हे बाराचट्टी पुलिस को सौप दिया गया है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि डोभी चेकपोस्ट पर झारखंड से गुजरने वाली हर गाड़ी की नियमित रूप से जांच की जा रही थी। इसी दौरान झारखंड से आ रही महारानी नामक बस को जांच के लिए रोका गया। शराब की जांच के दौरान यात्रियों के बैग, कार्टन और बोरियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी एक यात्री के बैग में नोटों के बंडल मिले। पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम बबलू सिंह बताया, जो रांची से गया आ रहे थे।

See also  कोडरमा में वज्रपात से 9 स्कूली छात्र घायल, स्कूल मैदान में खेलने के दौरान हुई घटना

आज भारत बंद, 25 करोड़ लोग काम नहीं करेंगे, क्या खुला रहेगा और क्या बंद होगा जाने सब कुछ
बरामद नोटों की गिनती में कुल 16 लाख रुपये निकले। जांच दल का नेतृत्व कर रहे उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीति कुमार ने बताया कि बबूल सिंह इस रकम के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। घटना की जानकारी बाराचट्टी थाना व सीओ को दी गयी है। आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है, जो अब इस मामले की आगे जांच करेगी। फिलहाल हिरासत में लिये गये बबूल सिंह को बाराचट्टी पुलिस को सौंप दिया गया है। ज्ञात हो कि बिहार में शराबबंदी है, चोरी छिपे कुछ लोग शराब बिहार ले जाकर महंगे दाम में बेचते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now