पटनाः मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले लालू यादव के घर का दरवाजा तेजप्रताप यादव के लिए खुल गया। मंगलवार को लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचकर अपने माता-पिता और भाई से मुलाकात की। इस दौरान 14 जनवरी को अपने आवास पर होने वाले मकर संक्राति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
मकर संक्रांति 14 को या 15 जनवरी को ? ऐसे कंफ्यूजन करें दूर, जानिये स्नान-दान का शुभ मुर्हूत
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया था। तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी बनाकर जनशक्ति जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और महुआ सीट से उनकी हार हो गई। वहीं लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा। राघोपुर सीट पर तो तेजस्वी की जीत हो गई लेकिन आरजेडी महज 25 सीटों पर सिमट कर रह गई। परिवार और पार्टी के कमजोर होने के बाद लालू परिवार को तीसरा बड़ा झटका लैंड फॉर जॉब मामले में लगी जब दिल्ली की कोर्ट ने आरोपियों पर आरोप तय कर ट्रायल चलाने का आदेश दे दिया।
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर आरोप तय, अब चलेगा मुकदमा, कोर्ट ने 52 आरोपी को बरी किया
चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव विदेश चले गए, लालू यादव आंख का ऑपरेशन कराने दिल्ली चले गए। लेकिन तेजप्रताप यादव पटना में जमे रहे। मकर संक्रांति के मौके पर वो अपने आवास पर दही चूड़ा का भोज आयोजित कर रहे है जैसा कि लालू यादव हमेशा किया करते है। इस भोज के लिए उन्होंने बीजेपी और जेडीयू के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया था और अब उन्होंने अपने माता-पिता और भाई को भी इसके लिए आमंत्रित किया है। तेजप्रताप यादव ने इस दौरान अपने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीर खिंचाई और सोशल मीडिया पर उसे साझा करते हुए लिखा कि आज अपने पिताजी आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, माता जी आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले “ऐतिहासिक दही -चूड़ा भोज” कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। साथ ही आज अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का अद्भुत पल भी प्राप्त हुआ।
आज अपने पिताजी आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, माता जी आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर… pic.twitter.com/T2nZ5qz3x6
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 13, 2026




